---Advertisement---

Uttarakhand News: चमोली करंट हादसे के बाद एहतियात बरत रही सरकार, सात STP किए बंद, सुधार के लिए कंपनी को भेजा नोटिस

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने सात STP एहतियात के तौर पर बंद कर दिए हैं। यहां पर करंट फैसने का डर है। ऐसे में इनमें जल्द सुधार किया जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 25, 2023 4:53 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में हुए करंट (Chamoli Current Accident) हादसे के बाद सरकार ने एहतियात के तौर पर सात STP (Sewage Treatment Plant) बंद कर दिए हैं। ये सभी STP चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में स्थित हैं। इन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स में करंट फैलने के डर से इन्हें बंद किया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने इन प्लांट्स का काम देख रही कंपनी को नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में कंपनी को 48 घंटे के अंदर प्लांट्स में सुधार करने को कहा गया है। अगर तय समय में कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उनके बकाय बिला या देनदारी का भुगतान नहीं किया जाएगा।

जांच में हुए कई खुलासे

दरअसल, चमोली हादसे के बाद सरकार (Uttarakhand Government) ने गढ़वाल मंडल के सभी एसटीपी की सुरक्षा जांच कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि चमोली और रुद्रप्रयाग में कई STP ऐसे हैं, जहां अर्थिंग सहित कई उपकरण या तो टूट गए हैं या तेज पानी के बहाव में बह गए हैं। जिसके बाद इन प्लांट्स को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

यहां पर कांफिडेंट इंडिया कंपनी ने इन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण करवाया है। ऐसे में सरकार ने कंपनी को नोटिस जारी कर प्लांट्स में सुधार करने को कहा है, ताकि करंट फैलने से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

सुधार के लिए कंपनी को भेजा नोटिस

पेयजल निगम के एमडी एससी पंत ने बताया कि कंपनी को नोटिस जारी कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स में सुधार के लिए कहा गया है। अगर कंपनी 48 घंटे के भीतर मेंटेनन्स नहीं करती है तो निगम खुद इनकी मरम्मत कराएगा। उन्होंने बताया कि मरम्मत पर आने वाला खर्चा बाद में कंपनी के बिल या विभाग देनदारियों से काट लिया जाएगा।

बता दें कि चमोली हादसे की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर लापरवाही की बात सामने आई है। इस मामले की जांच के गठित टीम जल्द अपनी रिपोर्ट DM को सौंपेगी। जिसके बाद प्रशासन अपने स्तर पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 24 May 2026

मई 23, 2026

कल का मौसम 23 May 2026

मई 22, 2026

कल का मौसम 22 May 2026

मई 21, 2026

कल का मौसम 21 May 2026

मई 20, 2026

कल का मौसम 20 May 2026

मई 19, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 18, 2026