---Advertisement---

गृहमंत्री अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ में पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज Patanjali Emergency and Critical Care Hospital का उद्घाटन किया है। इस हॉस्पिटल में विश्व स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं मौजूद हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2026 4:45 अपराह्न | Updated: जनवरी 22, 2026 5:41 अपराह्न

Patanjali Emergency and Critical Care Hospital
Follow Us
---Advertisement---

Patanjali Emergency and Critical Care Hospital: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर थे जहां उन्होंने पतंजलि हाइब्रिड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। अमित शाह ने इस दौरान अस्पताल परिसर का भ्रमण कर योग गुरु रामदेव के प्रयासों की सराहना की। पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में मरीजों के लिए विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हैं। यहां हार्ट, ब्रेन, स्पाइन आदि की सर्जरी भी हो सकेगी। ये हॉस्पिटल योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के समन्वय से नागरिकों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा। पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आदि लोग मौजूद रहे।

अमित शाह ने किया Patanjali Emergency and Critical Care Hospital का उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पतंजलि योगपीठ में पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की पहल को सराहा भी है। योगपीठ में स्थित इस हॉस्पिटल में हार्ट से लेकर ब्रेन, स्पाइन आदि की सर्जरी की सुविधाएं भी हैं। ये विश्व का पहला इंटीग्रेटेड हाइब्रिड हॉस्पिटल है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के समन्वय से नागरिको को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गृह मंत्री अमित शाह के अलावा स्थानीय सीएम पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

पतंजलि परिवार ने जताया गृह मंत्री का आभार!

हरिद्वार में स्थित पतंजलि योगपीठ में हाइब्रिड हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत हुआ। इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद पतंजलि परिवार ने अमित शाह का आभार जताया। पतिजलि योगपीठ परिवार की ओर से बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण महाराज, अन्य संतों, शिष्यों, पतंजलि गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम के विद्यार्थियों आदि ने संयुक्त रूप से गृह मंत्री का हार्दिक स्वागत करने के बाद कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु आभार जताया है। पतंजलि योगपीठ भविष्य की संभावनाओं को तलाशते हुए चिकित्सा से लेकर शिक्षा, क्रीडा समेत सभी जगत में बेहतर करने हेतु प्रयासरत है। पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की शुरुआत उसी प्रयास का प्रमाण है जो संस्थान की तत्परता दर्शाता है। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026