---Advertisement---

कल का मौसम 6 Aug 2025: Uttarakhand, Bihar में अगले 24 घंटे दिखेगा कुदरत का कहर, तो UP में बाढ़ से मची त्राहि-त्राहि; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 6 Aug 2025: पहाड़ों पर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। आज ही उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही मच गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2025 6:10 अपराह्न

कल का मौसम 6 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 Aug 2025: पहाड़ों पर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि आज ही उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। पहाड़ों पर आए मलवे से कई घर, होटल बह गए। जानकारी के मुताबिक 50 से अधिक लगों के लापता होने की खबर है। वहीं मैदानी इलाकों में भी लगातार स्थिति भयावह होती जा रही है। यूपी के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। बिहार में भी स्थिति बेहद भयावह है। आईएमडी ने कल का मौसम 6 Aug 2025 के लिए उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे का अलर्च जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Uttarakhand, Bihar में अगले 24 घंटे दिखेगा कुदरत का कहर

पहाड़ों पर कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से चारी तरफ तबाही मच गई। 50 लोगों से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं हिमाचल में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में कल का मौसम 6 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने उत्तरकाशी, यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रयप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जिलों के लिए बादल फटने, भयंकर बारिश, भूस्खलन, आंधी, तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। आलम यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर रहने के लिए मजबूर है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, गोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जिलों के लिए विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

UP में कल का मौसम 6 Aug 2025 कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 17 जिलों में बाढ़ आ गई है। इन जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों में बचाव तथा राहत कार्य जारी है। मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रयागराज में 6000 से ज़्यादा लोग बाढ़ राहत शिविरों में पहुँच चुके हैं। वहीं अगर यूपी में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बलिया, बनारस समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 21, 2026

Summer Special Trains

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 21, 2026