---Advertisement---

Uttarakhand Budget 2023: CM Dhami ने की बजट की तारीफ, बताया 2025 तक का प्लान

Uttarakhand Budget 2023: बुधवार को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा में राज्य का पूर्ण बजट2023 पेश किया गया। राज्य के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा पेश किए गए बजट 2024 को सीएम धामी ने शानदार बताया। ये बजट 'हमारे सशक्त उत्तराखंड@2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है।' ऐसे शानदार बजट के लिए वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने पीएम मोदी की अवधारणा 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास' पर आधारित समावेशी संतुलित बजट तैयार किया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 16, 2023 8:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand Budget 2023: बुधवार को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा में राज्य का पूर्ण बजट2023 पेश किया गया। राज्य के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने करीब 79 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। आज सीएम धामी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य के इस बजट में पर्यटन,स्वास्थ्य,ग्रामीण विकास, वन एवं कृषि इत्यादि क्षेत्रों के आधारभूत ढ़ाचागत विकास पर अधिक जोर दिया गया है।

जानें क्या है पूरी योजना

उत्तराखंड की सीएम धामी सरकार ने बुधवार को राज्य बजट पेश किया था। सीएम धामी ने राज्य के आधारभूत ढ़ांचागत विकास पर अधिक जोर दिया है। उनका लक्ष्य है इस बजट से युवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनका जोर है कि राज्य के युवा रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित करने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इससे एक नया वर्क कल्चर निर्मित होगा।

समूचे बजट में सात सूत्रीय योजना

• मानव संसाधन में निवेश पर जोर
• प्राद्यौगिकी एवं आधुनिक विकास
• समावेशी विकास के साथ अंत्योदय
• सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण और संवर्धन में पूंजीगत व्यय
• निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता
• इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन
• स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर
• जोशीमठ आपदा के लिए 1हजार करोड़ का प्रावधान
• केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित आश्रम पद्धति के 16 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2023: यात्रा के लिए अब तक हुए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, जानें कब खुलेंगे बाबा

बजट की सीएम ने खूब तारीफ

राज्य के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा पेश किए गए बजट 2024 को सीएम धामी ने शानदार बताया। ये बजट ‘हमारे सशक्त उत्तराखंड@2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है।’ ऐसे शानदार बजट के लिए वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने पीएम मोदी की अवधारणा ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर आधारित समावेशी संतुलित बजट तैयार किया। जोशीमठ को फिर से खड़ा करने का संकल्प हमारी पहली प्राथमिकता है। इस बात का ये पूर्ण बजट गवाह है। जिसके लिए1 हजार करोड़ हमने आवंटित किए हैं।
ये भी पढ़ें: Smriti Irani का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोली- ‘विश्वविद्यालय में बोलने की आजादी नहीं तो JNU जाकर किसका समर्थन किया’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026