---Advertisement---

Uttarakhand News: सीएम धामी ने गरीब छात्रों को दी मुफ्त कोचिंग की सौगात, जानिए क्या हैं योजनाओं के नाम

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब किसी गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मुख्यमंत्री उत्थान योजना (Mukhyamantri Utthan Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब सभी गरीब छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। गरीब स्टूडेंट्स ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 21, 2023 1:43 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 21, 2023 2:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब किसी गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मुख्यमंत्री उत्थान योजना (Mukhyamantri Utthan Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब सभी गरीब छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। गरीब स्टूडेंट्स जिस भी क्षेत्र में मसलन मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं उसके लिए इन्हें सरकार की तरफ से कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री उत्थान योजना।

Mukhyamantri Utthan Yojana में छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

मुख्यमंत्री उत्थान योजना की घोषणा 20 फरवरी सोमवार को रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। इसमें मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि अब राज्य के प्रत्येक जिले में पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इसमें जितने भी युवा नौकरी की तैयारी में लगे हैं वो आकर इन पुस्तकालयों का लाभ उठा सकेंगे। ये डिजिटल और ऑफलाइन पुस्तकालय सभी लोगों के लिए होगा।

Also Read: Higher Education के मामले में UP ने मारी बाजी, AISHE की रिपोर्ट में 6 टॉपर राज्य का हुआ खुलासा

इसके अलावा मुख्यमंत्री उत्थान योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन स्टडी मेटीरियल, ऑफलाइन क्लासेज, प्रश्न बैंक और परीक्षा से संबंधित स्टडी मेटीरियल जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत गरीबी की वजह से कोई भी छात्र या छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नहीं रहेगा। इस योजना के कारण सभी युवा शिक्षा प्राप्त कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ज्ञानकोष योजना के तहत भी कई सारी सुविधाएं लागू की जाएंगी।

जानिए क्या है Gyankosh Yojna?

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्ञानकोष योजना (Gyankosh Yojna) की भी शुरुआत की। इस योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए विभागीय छात्रावास एवं विभागीय प्रतिष्ठानों के इस्तेमाल से राज्य के सभी जिलों में समृद्ध पुस्तकालय बनाई जाएगी। इस पुस्तकालय में जरूरत के अनुसार सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि युवाओं को परीक्षा की तैयारी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Also Read: Union Budget 2023: राष्ट्रपति ने कहा- हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें गरीबी न हो, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026