---Advertisement---

Uttarakhand News: नए साल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में सरकार, जानें UCC को लेकर क्या है CM धामी का रुख

Uttarakhand News: वर्ष 2024 शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर सुर्खियां बननी शुरू हो चुकी हैं। दरअसल यूसीसी को धामी सरकार की प्राथमिकता माना जाता है और सीएम धामी ने अपने कई कार्यक्रमों में खुले मंच से इसे लागू करने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2023 2:05 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: वर्ष 2024 शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर सुर्खियां बननी शुरू हो चुकी हैं। दरअसल यूसीसी को धामी सरकार की प्राथमिकता माना जाता है और सीएम धामी ने अपने कई कार्यक्रमों में खुले मंच से इसे लागू करने की बात कही है। ऐसे में इसको लेकर खूब खबरे भी बन रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यूसीसी को लागू करने को लेकर अहम बयान जारी किया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया है कि नए साल में सरकार को यूसीसी का मसौदा प्राप्त होगा और फिर सरकार अपनी रणनीति के तहत योजना बनाकर आगे कदम बढ़ाएगी।

UCC को लेकर CM धामी का रुख

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुख स्पष्ट नजर आ रहा है। उन्हें पहले भी सार्वजनिक मंचों से यूसीसी के पक्ष में अपना मत रखते हुए देखा जा चुका है। दरअसल आज सीएम धामी ने आज पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नए साल में हमारी सरकार को यूसीसी का मसौदा प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद से सरकार समिति द्वारा सुझाए गए मसौदे को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाकर आगे की योजना पर काम करेगी। दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार नए साल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है और इसके तहत यूसीसी को लागू किया जा सकता है।

पहले भी कर चुके हैं UCC के संबंध में ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड (Uttarakhand) में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के संबंध में ऐलान कर चुके हैं। बीते दिनों ही हरिद्वार की पावन धरती से उन्होंने स्पष्ट किया था कि नए साल में उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया जाएगा। इस दौरान ये जानकारी भी सामने आई थी कि यूसीसी का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब इसके रिपोर्ट के आधार पर सरकार यूसीसी के संबंध में कानून लाकर उसे जल्द लागू करने का काम करेगी। सीएम धामी के रुख से स्पष्ट है कि उनकी सरकार इस नए साल में यूसीसी को लागू करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026