---Advertisement---

Uttarakhand News: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान से उत्तराखंड की राजनीति में आया भूचाल, नाराज छात्र संगठन ने फूंका पुतला

Uttarakhand News: जोशीमठ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान दिया था। इस विवादित बयान को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। जोशीमठ में शुरू हुए भूस्खलन के बाद से सरकार को चेताने के लिए कुछ लोग धरना दे रहे थे। धरना दे रहे जोशीमठ के इन लोगों को महेंद्र ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 31, 2023 5:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: जोशीमठ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान दिया था। इस विवादित बयान को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। जोशीमठ में शुरू हुए भूस्खलन के बाद से सरकार को चेताने के लिए कुछ लोग धरना दे रहे थे। धरना दे रहे जोशीमठ के इन लोगों को महेंद्र भट्ट ने माओवादी कहा था। वहीं इस आंदोलन को उन्होंने माओवादियों का आंदोलन नाम दिया था। ऐसे में इस विवादित बयान को लेकर अब जोशीमठ की जनता का उग्र रूप देखने को मिल रहा।

नाराज छात्र संगठन आइसा ने फूंका पुतला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस विवादित बयान के आने के बाद जोशीमठ के लोग आप जगह – जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष के बयान से नाराज छात्र संगठन आइसा ने भी प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान नाराज आइसा के छात्रों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला भी फूंका है। आइसा के छात्रों का कहना है कि आपदा प्रभावितों की मदद करने की बजाय भाजपा उन्हें आतंकवादी कह रही है। यह आपदा प्रभावितों के प्रति शर्मनाक बयान है। जोशीमठ के लोग परेशान है ऐसे समय में भारत के अन्य राज्यों के लोग उनकी मदद कर रहे लेकिन बीजेपी यहां भी राजनीति कर रही है। मंगलवार को आइसा छात्र संगठन के कुछ लोग श्रीनगर में बिड़ला परिसर के गेट पर एकत्रित हुए और जमकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: FLIPKART BIG SAVING DAYS SALE के आखिरी दिन VIVO T1 44 फोन पर 5000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, मिलेगी AMOLED डिस्प्ले

जोशीमठ के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया बचाव

प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिए हुए इस विवादित बयान के बाद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका बचाव किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “बीजेपी की सरकार जोशीमठ के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। जोशीमठ को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए जो सबसे अच्छा होगा, वही किया जाएगा।”

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026