---Advertisement---

Uttarakhand News: खौफनाक मंजर! बद्रीनाथ हाईवे पर देखते ही देखते भरभराकर गिरा पहाड़; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण ही उत्तराखंड (Uttarakhand News) में पहाड़ों पर नमी देखने को मिल रही जिसके कारण भूस्खलन जैसी घटना सामान्य हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 10, 2024 1:04 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण ही उत्तराखंड (Uttarakhand News) में पहाड़ों पर नमी देखने को मिल रही जिसके कारण भूस्खलन जैसी घटना सामान्य हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक आज चमोली जिले में बद्रीनाथ-जोशीमठ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास भी भूस्खलन का भयावह दृश्य देखने को मिला।

बद्रीनाथ हाईवे पर हुए इस भूस्खलन का वीडियो (Video) चमोली पुलिस के आधिकारिक हैंडल से जारी किया गया है। इस खौफनाक मंजर को देख कर इंसान की रूह कांप सकती है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पहाड़ी में भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग अभी अवरुद्ध है।

भरभराकर गिरा पहाड़

उत्तराखंड में मॉनसून के सक्रिय होने के बाद से बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में पहाड़ों से मिट्टी भी दरक रही है और देखते ही देखते भूस्खलन का भीषण रूप धारण कर ले रही है।

देवभूमि के चमोली जिले में भी आज एक ऐसी ही घटना हुई। चमोली पुलिस की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर जमीन पर आ गिरता है। भूस्खलन का यह रूप इतना विभत्स है कि चारो तरफ धुंआ-धुंआ सा मंजर देखने को मिलता है। चमोली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहाड़ में भूस्खलन की ये घटना बद्रीनाथ-जोशीमठ हाईवे पर हुई है।

अवरुद्ध हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात संचालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चमोली में पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बद्रीनाथ-जोशीमठ हाईवे अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द मार्ग को दुरुस्त कर यातायात संचालन शुरू कराया जाए।

जारी रहेगा बारिश का कहर

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश का आलम ये है कि पहाड़ लगातार भरभराकर सड़कों पर गिर रहे हैं और भूस्खलन का रूप ले रहे हैं। इसके अलावा उधम सिंह नगर और चंपावत जैसे जिलों में भारी बारिश से फसलें भी प्रभावित हुई हैं। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश का ये क्रम अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग का दावा है कि आगामी 3 से 4 दिनों तक हल्दवानी, नैनीताल, चंपावत, कुंमाऊं, गढ़वाल, उधम सिंह नगर, देवप्रयाग व रूद्रप्रयाग जैसे इलाकों में बारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026