---Advertisement---

Uttarakhand News: केन्द्र की इस खास योजना से गांवों को सशक्त कर रही धामी सरकार, उद्यम के साथ रोजगार को मिला बढ़ावा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार राज्य को सशक्त करने की तैयारी में है। इस क्रम में सुदूर पर्वतीय इलाकों में बसे गांवों को भी विकास के मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 13, 2024 6:43 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार राज्य को सशक्त करने की तैयारी में है। इस क्रम में सुदूर पर्वतीय इलाकों में बसे गांवों को भी विकास के मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

उत्तराखंड (Uttarakhand News) सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक केन्द्र की “ग्राम्य विकास स्मार्ट विलेज” योजना से राज्य के सशक्त हो रहे हैं। इसके तहत गांवों में उद्यम के साथ रोजगार भी बढ़ रहा है और युवाओं के समक्ष तमाम अवसरों का द्वार खुल रहा है।

सशक्त हो रहे गांव

उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में बसे गांव आज के दिन में सशक्त हो रहे हैं। इसमें केन्द्र सरकार की “ग्राम्य विकास स्मार्ट विलेज” योजना अपना अहम योगदान दे रही है। धामी सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस खास योजना के तहत अब तक उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं क्लस्टर संगठनों में कुल 252 उद्यमों की स्थापना की जा चुकी है।

धामी सरकार के इस खास पहल से विभिन्न गांवों के 7756 सदस्यों को स्वरोजगार से भी जोड़ा गया है। दावा किया जा रहा है कि केन्द्र की ये योजना उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय इलाकों में बसे गांवों के लिए वरदान साबित हो रही है और इसकी मदद से युवा से लेकर महिला व पुरुष वर्ग तक को लाभवान्वित किया जा रहा है।

गांवों को मुख्यधारा में जोड़ने की कवायद

उत्तराखंड सरकार राज्य के विभिन्न इलाकों में स्थित गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद कर रही है। इस क्रम में गांवों में कनेक्टिविटि को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। दावा किया जा रहा है जब सुदूर पर्वतीय इलाकों में बसे गांवों तक कनेक्टिविटि का बेहतर माध्यम उपलब्ध होगा तो विकास की राह आसान हो सकेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं को गांव तक पहुंचाना आसान हो सकेगा।

ग्राम्य विकास स्मार्ट विलेज योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के इंतजाम भी किए जा रहे हैं ताकि युवा भटकने की बजाय अपने उज्जवल भविष्य के लिए कुछ कर सके और देवभूमि के विकास में अपना योगदान दे सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026