---Advertisement---

Uttarakhand News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग को किया गया बंद, भारी भूस्खलन ने रोक दिया रास्ता

Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।  बताया जा रहा है, यहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भू-धसाव और भूस्खलन हुई है। ऐसे में अब NH-58 (ऋषिकेश-बद्रीनाथ) को स्थानीय प्रशासन ने बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं भारी भीड़ के चलते राहगीरों को ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 19, 2023 4:58 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।  बताया जा रहा है, यहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भू-धसाव और भूस्खलन हुई है। ऐसे में अब NH-58 (ऋषिकेश-बद्रीनाथ) को स्थानीय प्रशासन ने बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं भारी भीड़ के चलते राहगीरों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के आसपास पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन हुआ है। ऐसे में देखा जाए तो  NH-58 पर इस साल ऐसी कई खबरें देखने को पहले भी मिल चुकी है। बहरहाल अभी सड़क मार्ग से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है।

तोता घाटी के पास हुआ भारी भूस्खलन  

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के तोता घाटी में भारी भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। इस मामले पर टिहरी जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया है, कि तोता घाटी में पहाड़ से भारी भूस्खलन हुआ है। 

ऐसे में उसका मलबा  NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गिरा हुआ है।  इस लिहाज से हमने हाईवे को डायवर्ट कर दिया है। लोगों से अपील है कि इस मार्ग का प्रयोग न करें।  जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश से श्रीनगर जाने वाले सभी राहगीरों को स्पेशल रूप से दूसरे मार्गों का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। 

उत्तराखंड  और हिमाचल में सबसे ज्यादा भूस्खलन की खबरें 

यह बात बिल्कुल सही, कि इस बार भारी बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है।देखा जाए तो यहां सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है।  साथ ही यहां सरकारी संपत्तियों का भी काफी नुकसान हुआ है। यहां पर आए डिंज बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आती रहती है। ऐसे में जिन भी श्रद्धालुओं या फिर राहगीरों को श्रीनगर की तरफ से आना या फिर जाना हो तो सबसे पहले वह जिन रास्तों  इस्तेमाल  करने वाले हैं उसकी पूरी जानकारी लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026