---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भी जल्द हो सकता है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन, सांसद अनिल बलूनी ने दी ये जानकारी

Uttarakhand News: देश के प्रमुख पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को लेकर सरकार का फोकस देखने को मिल रहा है। सरकार की कोशिश है कि दुर्गम से दुर्गम स्थानों को भी बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ दिया जाए जिससे की उस क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिल सके और सरकार की योजनाएं आम जन तक पहुंचे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 3, 2023 4:31 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देश के प्रमुख पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में कनेक्टिविटी को लेकर सरकार का फोकस देखने को मिल रहा है। सरकार की कोशिश है कि दुर्गम से दुर्गम स्थानों को भी बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ दिया जाए जिससे की उस क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिल सके और सरकार की योजनाएं आम जन तक पहुंचे। इसी कड़ी में उत्तराखंड (Uttarakhand) से राज्यसभा सांसद औऱ भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने क्षेत्र में कई सुविधाओं को मंजूरी देने की मांग की है।

अनिल बलूनी की माने तो अपने इस मुलाकात के दौरान उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से देहरादून और लखनऊ के बीच वंदेभारत जैसी आधुनिक ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने इस दौरान कोटद्वार और नई दिल्ली के बीच रात्रि रेलसेवा को और बेहतर कराने हेतु भी मंत्री अश्वनी वैष्णव से अनुरोध किया।

अनिल बलूनी ने एक्स (ट्विटर) हैंडल से पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) से इस संबंध में ट्विट कर लोगों को इस विषय में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर कोटद्वार-नई दिल्ली के बीच रात्रि रेलसेवा को और सुगम करने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में शीघ्र विचार करेंगे। साथ ही उनसे अनुरोध किया कि देहरादून-लखनऊ के बीच वंदेभारत जैसी सुविधा प्रदान की जाए।” इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही रेल मंत्री इसे मंजूरी देकर उत्तराखंड में भी इस आधुनिक सुविधा की मंजूरी दे सकेंगे जिससे की यात्रा और आसान हो सके।

बीते दिनों ही तेज हुई थी मांग

खबरों की माने तो बीते दिनों ही वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन के संचालन और कोटद्वार से दिल्ली के लिए रात्रि ट्रेन सेवा आरंभ करने की मांग उठी है। कई नीजि संगठनों ने सासंद अनिल बलूनी से मुलाकात कर उनके समक्ष इस मुद्दे को रखा था। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड कर्मचारी संगठन के लोगों के साथ महासचिव प्रदीप बडोला ने उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में जानकारी दिया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने सूबे की वर्तमान दशा को बताते हुए कहा था कि कोटद्वार के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन बंद है। ऐसे में स्थानिय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में ध्यान आकर्तषित करने को भी कहा था जिससे की सूबे की जनता को लाभ मिल सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026