---Advertisement---

Weather Update: उत्तराखंड, असम समेत देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट, जानें अन्य हिस्सों में क्या है मौसम का हाल

Weather Update: मॉनसून के शुरु होने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की शुरुआत हो गई थी। कई ऐसे राज्य हैं जहां इनकी शुरुआत मॉनसून सीजन के साथ हुई और आज भी जारी है। ऐसे में इन राज्यों को बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 10, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Rain Alert
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मॉनसून के शुरु होने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की शुरुआत हो गई थी। कई ऐसे राज्य हैं जहां इनकी शुरुआत मॉनसून सीजन के साथ हुई और आज भी जारी है। ऐसे में इन राज्यों को बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग प्रतिदिन राज्यों को लेकर अलर्ट जारी करता है और जहां भारी बारिश होनी है उन्हें सतर्क करता है। ऐसे में आज फिर एक बार विभाग ने उत्तराखंड और देश के प्रमुख उत्तर पूर्वी राज्यों को बारिश से सतर्क किया है। विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों तक इन राज्यों को बारिश से राहत मिलती नजर नही आ रही है।

उत्तराखंड को नहीं मिलेगी राहत

विभाग की माने तो आगामी दो से तीन दिनों तक उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इनमे पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जेसे क्षेत्र शामिल हैं। उत्तराखंड मे भारी बारिश के कारण ही जगह-जगह से सड़क टूटने और भूस्खलन की खबरे भी आती है। ऐसे में आने वाले दिन एक बार फिर से उत्तराखंड के लिए चुनौती भरा शामिल हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने के संकेत

विभाग ने देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर कहा है कि यहां आगामी कुछ दिनों तक लोगों को भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। विभाग की माने तो यूपी में अगले तीन दिन तक मौसम साफ नजर सकता है उसके बाद कहीं हल्की बूंदाबादी देखने को मिले।

दिल्ली में छाएंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली का माहौल इन दिनों गरम है। यहां पिछले कुछ दिनो से बारिश नहीं हो पाई है जिससे की मौसम में उमस देखने को मिल रहा है। विभाग की माने तो आगामी दिनों में दिल्ली के लोगों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। यहां हल्के बादल छाए रह सकते हैं जिसके कारण हल्की बूंदाबादी की संभावना भी है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में जारी है अलर्ट

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में विभाग ने भारी बारिश के लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज से आगामी तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं विभाग ने बारिश के चलते ही राज्य में भूस्खलन जैसी आपदा के संकेत भी दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026