---Advertisement---

Weather Update: हिमाचल में बूंदाबांदी तो बिहार में मौसम के शुष्क होने के आसार, दिल्ली में छाए रह सकते हैं बादल

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। हालाकि पहले की तुलना में मॉनसून की सक्रियता जरुर कम देखने को मिल रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। हालाकि पहले की तुलना में मॉनसून की सक्रियता जरुर कम देखने को मिल रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालाकि ज्यादा आसार है कि इन राज्यों में अब मौसम साफ हो जाए। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने यूपी को लेकर कहा है कि यहां आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जबकि बिहार में अब बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वहीं दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं जिससे की गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

यूपी में हल्की बारिश तो बिहार में मौसम के शुष्क होने के आसार

यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में बीते दिनों लगातार बारिश देखने को मिली थी। इससे सूबे के पूर्वी हिस्सों में फसलों के प्रभावित होने के आसार भी जताए जा रहे थे। पर अब खबर है कि आगामी दिनों में बारिश के आसार बेहद कम हैं। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है अथवा मौसम साफ होता नजर आ रहा है। वहीं पड़ोसी राज्य बिहार को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आम तौर पर मौसम शुष्क रह सकता है। मॉनसून कमजोर हो जाने के कारण यहां बारिश के आसार बेहद कम हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड को लेकर सर्तक है मौसम विभाग

मौसम विभाग की माने तो पहाड़ी राज्यों में भले ही बारिश कम हो गई है पर इसको लेकर लापरवाह होने की जरुरत नहीं है। विभाग की माने तो हिमाचल में आज मौसम साफ नजर आ सकता है वहीं 30 तारिख को चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। उत्तराखंड को लेकर विभाग ने कहा है कि यहां मंगलवार को मौसम साफ नजर आ सकता है। इस दौरान सूबे में हल्की धूप देखने को मिल सकेगी।

दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात

देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। इस दौरान मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दिल्ली में मंगलवार 29 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक आसमानी बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही विभाग ने हल्के हवा चलने के आसार जताए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान दिल्ली को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर सतर्क है विभाग

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर कहा है कि यहां अब बारिशों का दौर थमता नजर आ रहा है। ऐसे में इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्के बारिश देखने को मिल सकते हैं। इसमें अरुणांचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026