---Advertisement---

खुशखबरी! यूपी को मिलेगी एक और Vande Bharat Train की सौगात, यहां चेक करें रूट समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Vande Bharat Train: देश भर में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। लगभग सभी रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 24, 2024 5:24 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश भर में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। गौरतलब है कि लगभग सभी रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। बता दें कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन से लोगों का काफी समय बच रहा है जिसके कारण लोगों में इस ट्रेन की मांग बढ़ रही है। वैसे तो यूपी को कई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। इसी बीच भारतीय रेलवे यूपी मे एक और नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। इसके अलावा इसका परिचालन दिवाली के आस- पास शुरू हो सकता है।

इस रूट पर चल सकती है नई Vande Bharat Train

भारतीय रेलवे के अनुसार दिवाली के बाद सहारनपुर-प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे ने सहारनपुर वाया बरेली-लखनऊ रेल मार्ग और सहारनपुर वाया अलीगढ़-कानपुर रेल मार्ग का सर्वे किया था। इसमें बरेली-लखनऊ रूट प्रस्तावित किया गया है। तीन दिन पहले जब रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने प्रयागराज का दौरा किया था तो उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर अधिकारियों से चर्चा भी की थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बरेली-लखनऊ के रास्ते ही किया जाएगा।

1 दिसंबर से ट्रेनों के समय सारणी में हो सकता है बदलाव

भारतीय रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई अन्य ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि इसका सबसे बड़ा कारण है कि कानपुर – प्रयागराज- लखनऊ रूट पर ट्रेनों का काफी दवाब होता है। जिसके कारण इन ट्रेनों के टाइम में बदलाव करने की योजना चल रही है। गौरतलब है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में कानपुर – लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन रूकती है।

जल्द चल सकती है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे द्वारा जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। रेलवे द्वारा इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत में या साल 2025 की शुरूआत में इसका परिचालन शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि अभी वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार सीट ही उपलब्ध है। वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएंगी, जहां यात्री आसानी से सीटों पर लेट कर सफर कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026