---Advertisement---

130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी पहली 20 कोच वाली Vande Bharat Train, 5 घंटों में अहमदाबाद से मुंबई का सफर होगा पूरा, जानें डिटेल

Vande Bharat Train: आज सुबह अहमदाबाद - मुंबई रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 9, 2024 5:15 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: आज सुबह अहमदाबाद – मुंबई रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया है। आपको बता दें कि अहमदाबाद, वडोदरा सूरत होते हुए यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंची, जहां इसका ट्रायल रन खत्म हुआ। मालूम हो कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच अभी 16 कोच वाली Vande Bharat Train का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा 20 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की फैसला लिया गया है, हालांकि इसका अभी ट्रायल पूरा किया जा रहा है।

130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

गौरतलब है कि पांच साल पहले मिशन रफ्तार परियोजना के तहत दिल्ली से मुंबई के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना बनाई गई थी।

वहीं अब अहमदाबाद और मुंबई के बीच 130 किलोमीटर की रफ्तार से आज इसका ट्रायल किया गया। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई सेक्शन पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल करने की योजना बनाई जा रही है। अगर 160 किलोमीटर का ट्रायल सफल हो जाता है तो महज 9 घंटों में दिल्ली से मुंबई का सफर पूरा कर लिया जाएगा।

20 कोच वाली पहली वंदे भारत का होगा परिचालन

मालूम हो कि रेलवे की तरफ से अभी 16 कोच और 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जाता है। वहीं अब अहमदाबाद- मुबंई रूट पर पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जो 20 कोच वाली होगी। गौरतलब है कि अभी 16 – 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अहमादाबाद से लेकर मुंबई तक किया जाता है। वंदे भारत ट्रेन को मिल रहे 100% रिस्पॉन्स और ऑक्युपेंसी को ध्यान में रखकर देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन ट्रायल रन की सफलता के बाद चलाई जाएगी। गौरतलब है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को लेकर रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026