---Advertisement---

Vande Bharat Express: रेल मंत्री का बड़ा दावा, जून तक हर राज्य में पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express: इस साल जून के अंत तक देश के सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये बड़ा दावा किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 3, 2023 1:27 अपराह्न

Vande Bharat Express
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Express: भारत के कई राज्यों में चल रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस साल जून के अंत तक देश के सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। यानी जून तक सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन के तहत कवर किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि 2024 के खत्म होने तक भारत में अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक पर बनाई गई ट्रेन ​वंदे भारत एक्सप्रेस 200 शहरों को कवर करेगा। ये ट्रेन देश के हर राज्य और रूट से होकर गुजरेगी। शुक्रवार को रेलवे द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए रेलमंत्री ने ये जानकारी दी।

तेजी से हो रहा रेलवे का विकास

उन्होंने कहा कि नौ साल पहले रेलवे की हालत बेहद खराब थी। लेकिन आज स्थिति बदल गई है। रेलवे में सफाई अब परमानेंट फीचर है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में टॉयलेट की स्थिति अच्छी हुई है और सभी ट्रेनों में वर्ल्ड क्लास टॉयलेट लगाई गई है। वैष्णव ने कहा कि तेजी से नए रेलवे ट्रैक बने हैं। पहले हर दिन चार किलोमीटर ट्रैक लगाते थे, लेकिन अब हर दिन 14 किलोमीटर ट्रैक लगाए जा रहे हैं। हमारी सरकार तेजी से रेलवे का विकास कर रही है।

रेल सुरक्षा और नई तकनीकों पर जोर

मंथन शिविर के दौरान रेलमंत्री ने रेल सुरक्षा और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से भारतीय रेलवे नेटवर्क के आधे हिस्से के लिए ट्रेन की गति बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटे करने पर सोचने के लिए कहा। रेलमंत्री ने अधिकारियों से सालाना 11 अरब यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक तरीका तैयार करने और रेलवे नेटवर्क में भीड़ को कम करने के लिए कहा।

अब वंदे भारत मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी

रेलमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के संचालन पर भी विचार कर रहा है। वंदे मेट्रो डिजाइन ट्रेनसेट को अंति रूप दे दिया गया है। रेलमंत्री ने कहा​ कि ये आठ कोच वाली ट्रेन को कम दूरी के लिए शहर के अंदर ही संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई में सबसे पहले चलाई जा सकती है, जिससे वहां के यात्रियों को आने जाने में थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में इसका संचालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: मृतकों का आंकड़ा 280 के पार, दुर्घटनास्थल पर जाएंगे PM मोदी, अस्पताल में घायलों से भी करेंगे मुलाकात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026