---Advertisement---

Bharat Matrimony के Video पर मचा बवाल, Boycott की मांग

स्विगी इंस्टामार्ट के बाद अब मैट्रिमोनियल वेबसाइट Bharat Matrimony को लेकर विवाद शुरू हो गया है। Bharat Matrimony के द्वारा जारी किए गए वीडियो में हिंदुओं की भावनाओं को आहात पहुचानें की बात की जा रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 9, 2023 2:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bharat Matrimony: हमारे देश में जब भी कोई त्योहार शुरू होता है तो अलग-अलग कंपनियां अपने ग्राहक को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन को बनाती है। कई बार ये विज्ञापन हिट हो जाते हैं और कई बार इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इस साल होली के मौके पर एक ऐसा ही विज्ञापन Bharat Matrimony के द्वारा जारी किया गया। इस विज्ञापन के जारी होते ही लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। Bharat Matrimony के द्वारा इस ऐड वीडियो को होली से एक दिन पहले जारी किया गया। इस वीडियो को लेकर अब हिंदू महिलाओं की भावनाओं को आहत पहुचानें की बात की जा रही है। ऐसे में इस वीडियो में ऐसा विवादित मुद्दा क्या है आइए जानते हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड किया #BoycottBharatMatrimony

https://twitter.com/ZodgeUmesh/status/1633716018051973120?s=20

होली के त्योहार को देखते हुए जैसे ही मैट्रिमोनियल वेबसाइट Bharat Matrimony ने अपना ऐड जारी किया चारों तरफ इसका विरोध दिखाई देने लगा। सोशल मीडिया पर इसके विरोध में लोगों ने हैशटैग #BoycottBharatMatrimony डाला और जमकर इसको शेयर किया। कुछ समय के बाद भले ही Bharat Matrimony ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक ये वीडियो आग की तरह चारों तरफ फैल चूका था। इस वीडियो को लेकर हिंदू धर्म के महिलाओं की भावनाओं को आहत पहुंचाने की बात की जा रही है। बता दें कि इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि “भारतीय महिलाएं इसलिए होली खेलना पसंद नहीं करती क्योंकि उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। ऐसे में जब लोगों की निगाह Bharat Matrimony के द्वारा बनाए हुए इस विज्ञापन पर पड़ी तो लोगों ने तुरंत विरोध करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है

स्विगी इंस्टामार्ट के विज्ञापन से बढ़ा था विवाद

 

Bharat Matrimony ने विज्ञापन को जारी करते हुए लिखा है कि “होली के दिन महिलाओं को काफी असहजता महसूस होती है। ऐसे में भारत की बहुत सी महिलाओं ने होली खेलना बंद कर दिया है। इसलिए इस होली आइए महिला दिवस को मनाएं और अपने हर दिन को सुरक्षित रखें।”

अभी कुछ दिनों पहले ही स्विगी इंस्टामार्ट के एक विज्ञापन ने भी लोगों के गुस्से को बढ़ा दिया था। स्विगी इंस्टामार्ट के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन को लेकर विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि Bharat Matrimony को लेकर विवाद शुरू हो गया। आप इस विवाद में कई बड़े नेता भी कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढें:‘न त GM न त DM ई त CM होईए, जानें कैसे Tej Pratap के वीडियो ने Bihar में बिखेरा सियासी जादू

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026