---Advertisement---

Patna News: पटना में कानून को ठेंगा दिखाती लड़की का वीडियो वायरल, बाइक पर किया स्टंट, लहराई पिस्टल

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में कानून को ठेंगा दिखाती एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की ने बाइक पर स्टंट करते हुए हवा में पिस्टल लहराई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 20, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भले ही कितने दावे कर लें, लेकिन कानून व्यवस्था की पोल हर बार खुल ही जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दिनों पहले ही नीतीश बाबू ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपाई थी।

उनसे एक पत्रकार ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि था की बिहार में अब अपराध नाम की चीज खत्म हो चुकी है। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। लेकिन, उनके दावों की पोल कुछ दिनों में ही खुल गई।

बाइक से पिस्टल लहराती लड़की का वीडियो वायरल

दरअसल, पटना में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाती एक लड़की का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। यह वीडियो मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। वीडियो में लड़की बाइक पर स्टंट करती हुई नजर आ रही है।

इतना ही नहीं, लड़की के हाथ में एक पिस्टल भी दिखाई दे रही है, जो लड़की हवा में लहराती है। वीडियो में एक लड़क बाइक चल रहा है और उसके पीछे एक बैठी है, जो दोनों थानों में पिस्टल लिए पहले उसे लहराती और फिर वापस सीट पर बैठ जाती है।

कानून व्यवस्था के दावों की खुली पोल

यहां हैरान कर देने वाली बात यह है की पटना का मरीन ड्राइव सबसे सुरक्षित इलाकों में माना जाता है। प्रशासन दावा करता है की यहां पुलिस का सख्त पहरा रहता है। यहां नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन, बाइक से पिस्टल लहराती लड़की का वीडियो, इन सारे दावों की पोल खोल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, पुलिस का कहना है की मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रही बाइक का नंबर भी मिल गया है। बाइक सवार लड़के और हवा में पिस्टल लहराती लड़की का पता लगाया जा रहा है। दोनों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK,  INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026