---Advertisement---

Vinesh Phogat के परिजनों से CM Mann की खास मुलाकात, Paris Olympic 2024 से डिसक्वालीफाई होने पर कही ये बात

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 खेल में भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य करार दे दी गई हैं और इस इवेंट में भारत के गोल्ड या सिल्वर जीतने का सपना अधूरा रह गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2024 3:52 अपराह्न

Vinesh Phogat
Follow Us
---Advertisement---

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 खेल में भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य करार दे दी गई हैं और इस इवेंट में भारत के गोल्ड या सिल्वर जीतने का सपना अधूरा रह गया है। विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में लोग निराश हैं लेकिन फिर भी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के दमदार खेल की सराहना की जा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इसी क्रम में आज विनेश फोगाट के पैतृक गांव चरखी, दादरी (हरियाणा) पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय महिला पहलवान के परिजनों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। सीएम मान ने विनेश फोगाट की खेल शैली की भरपूर सराहना की और हर वक्त उन्हें राज्य सरकार का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। सीएम मान ने कहा कि विनेश जैसी बेटियां देश के लिए गर्व हैं।

हरियाणा पहुंचे CM Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पड़ोसी राज्य हरियाणा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दादरी में ‘बदला जनसभा’ को संबोधित किया। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम मान सीधे दादरी में स्थित चरखी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने महिला पहलवान विनेश फोगाट के परिजनों से मुलाकात की।

सीएम मान ने इस दौरान विनेश के Paris Olympic 2024 से डिसक्वालीफाई होने से दुखी परिजनों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “ऐसी गलतियाँ इतने ऊंचे स्तर पर हो रही हैं। कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को लाखों में भुगतान किया जाता है। क्या वे वहाँ छुट्टियाँ मनाने गये हैं?”

क्यों डिसक्वालीफाई हुईं Vinesh Phogat?

भारतीय महिला पहलवान ने अपने कुशल खेल की बदौलत कुश्ती इवेंट में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त देकर 50 किलो भार वर्ग कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में स्थान पक्का कर लिया था। उनका फाइनल मुकाबला आज ही होना था। हालाकि फाइनल मुकाबले से ठीक पहले विनेश फोगाट अयोग्य करार दे दी गई और इसके पीछे ओवरवेट का हवाला दिया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ ने इस पूरे मामले में स्पष्ट किया कि विनेश फोगाट को 50 किलो भार वर्ग कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। टीम के रात भर मेहनत करने के बाद भी विनेश का भार 50 किलो से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया है जिसके कारण उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026