---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, हालात अभी भी कई जगहों पर तनावपूर्ण, सीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Manipur Violence: उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में धधक रहा है। लापता छात्रों की हत्या के बाद से मणिपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालात ये हैं की राज्य में फिर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं पेश आ रही हैं। गुरुवार (29 सितंबर) को भी राज्य में कई जगह ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 29, 2023 5:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में धधक रहा है। लापता छात्रों की हत्या के बाद से मणिपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालात ये हैं की राज्य में फिर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं पेश आ रही हैं। गुरुवार (29 सितंबर) को भी राज्य में कई जगह हिंसक घटनाएं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करने पर मजबूर होना पड़ा। भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस गोले भी दागे। बताया जा रहा है की इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटों आई हैं। पुलिस ने बताया कि पथराव के बाद पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

CM बीरेन सिंह के घर पर हमला

गुरुवार को हिंसा और उपद्रव में उस वक्त नया मोड़ आया जब राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर पर हमला हुआ। इस दौरान हिंसक भीड़ ने CM आवास को चारों तरफ से घेरकर पथराव किया। हालांकि, रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने तुरंत मोर्च संभाल और इस हमले को नाकाम कर दिया।

प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

इससे पहले की उपद्रवी घर में घुस पाते, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 500 से 600 लोगों की भीड़ इस हमले के प्रयास में शामिल थे। हालांकि, इस दौरान CM आवास में बीरेन सिंह के परिवार को कई सदस्य मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद CM आवास पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 7, 2026

Rashifal 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

कल का मौसम 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 7, 2026

Leave a Comment