---Advertisement---

वोटिंग से एक दिन पहले बंगाल में फिर शुरु हुई हिंसा, चुनावों से पहले तैनात किए गए 822 सुरक्षाकर्मी

Bengal News: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या और बीजेपी नेताओं पर बम अटैक के मामले सामने आए हैं। बता दें कि कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर सामने आई है। आरोप लगाया गया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 7, 2023 1:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bengal News: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या और बीजेपी नेताओं पर बम अटैक के मामले सामने आए हैं। बता दें कि कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर सामने आई है। आरोप लगाया गया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला किया, इसके अलावा फायरिंग भी की गई। इस हमले की वजह से 4 कार्यकर्ता जख्मी बताए जा रहे हैं।

वोटिंग से पहले ही हिंसात्मक घटनाएं आई सामने

पश्चिम बंगाल में चुनाव से एक दिन पहले ही मुर्शिदाबाद की रानी नगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद्र मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है। बता दे कि कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या ऐसे समय पर हुई है, जब आज ही राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं। चुनावों से पहले ही गुरुवार रात को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई। जिसमें 4 कार्यकर्ता घायल हुए। कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

8 जुलाई को होगा चुनाव

पश्चिम बंगाल में चुनाव की बात करें तो 8 जून को पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। इसके बाद 8 जुलाई को मतदान होगा। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद ही लगातार हिंसा की खबर सामने आ रही है चुनावों के ऐलान के बाद से अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता शामिल है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी हमले की घटना को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं। बता दे कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को होगा जिसमें करीब 5.67 लोग वोट डालेंगे।

Also Read: भारत का सीना चौड़ा करेगा Chandrayaan 3, ISRO ने जारी की लॉन्चिंग की डेट और टाइम

तैनात किए गए 822 सुरक्षाकर्मी

वोटिंग से पहले हिंसक घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है। बता दें कि इस समय 822 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें 485 कर्मचारी हाल ही में बंगाल पहुंचे हैं और 315 सुरक्षाकर्मियों को पहले ही भेजा जा चुका है।

Also Read: HC से नहीं मिली राहत, तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे Manish Sisodia, जमानत के लिए लगाई गुहार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Politics

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 7, 2026

LPG Price Hike

मार्च 7, 2026