---Advertisement---

Viral Video: बोरिंग पाइप से पानी की बजाए निकलने लगी आग, नजारा देख गांव वालों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो    

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है, यहां एक गांव में बोरिंग पाइप से पानी की जगह आग निकलने लगी। ऐसे में जब लोगों ने इस मंजर को देखा तो वह भौंचक्के हो गए।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: सितम्बर 30, 2023 1:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां एक गांव में बोरिंग पाइप से पानी की जगह आग निकलने लगी। ऐसे में जब इसकी जानकारी गांव वालों को लगी, तो इस मंजर को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आने लगे। बताया जा रहा है, गांव वालों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था, कि आखिर कैसे बोरिंग पाइप से आग निकल रही है। बहरहाल इसका वीडियो अब सोशल मीडिया बार बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

आग को देखकर गांव वालों के होश फाख्ता

बता दें की सारा मामला मिर्जापुर के लहंगपुर चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, यहां बहुती गांव में एक बोरिंग से पानी की जगह आग उगलने लगी। लोगों को समझ नहीं आ रहा था, कि यह सब कैसे संभव हो सकता है। ऐसे में लोगों का भ्रम दूर करने के लिए स्थानीय एसडीएम ने बताया कि अगर आग उगला नहीं बंद होता है, तो अनुसंधान विभाग से इसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि इसके पीछे उन्होंने बताया, कि हो सकता है बोरिंग के अंदर कुछ ज्वलनशील गैस बन गई हो। जिसकी वजह से आग निकल रही है। 

वीडियो हुआ वायरल

गैस वाली वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से ट्रेंड कर रही है। जैसा की आप सभी वीडियो में भली भांति देख सकते हैं। इस सम्बन्ध में एसडीएम ने आगे बताया की बोरिंग को कपड़ा से ढ़कने पर आग बुझ जा रही है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1708102859076907457

लेकिन जब उसे खोलकर कर उसके आसपास माचिस की सहायता से आग जलाई जा रही है, तो उसके (बोरिंग) अंदर से तेज आग की लपटें आने लग रही हैं। ऐसे में फ़िलहाल जिला प्रशासन ने किसी भी किसान को उसके पास न जाने की अपील की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 6, 2026

UPSC CSE Result 2025-26

मार्च 6, 2026

Rekha Gupta

मार्च 6, 2026

Sukhoi Su-30 Crash

मार्च 6, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 6, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 6, 2026

Leave a Comment