---Advertisement---

Anurag Dhanda: रूस से कच्चे तेल की खरीदारी के लिए अमेरिकी छूट पर छिड़ा संग्राम! आप नेता ने भी केन्द्र पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने रूस से कच्चे तेल की खरीदारी के लिए अमेरिकी छूट पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने सीधे पीएम मोदी का नाम लेते हुए गंभीर सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2026 12:50 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मिडिल ईस्ट में छिड़े संग्राम के बीच पश्चिम एशिया में ईंधन का संकट गहरा रहा है। इसी बीच अमेरिका की ओर से भारत को रूसी कच्चा तेल खरीदने की अस्थायी छूट दी गई है। इसको लेकर भारत में संग्राम छिड़ा है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है।

अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी क्रम में भारत को मिली अमेरिकी छूट का जिक्र कर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। बेबाकी से अपना पक्ष रखने वाले अनुराग ढ़ांडा ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए गंभीर सवाल पूछे हैं। उनकी इस प्रतिक्रिया के साथ भारत को रूस से कच्चे तेल की खरीदारी के लिए मिली छूट भी चर्चाओं में है।

कच्चे तेल की खरीदारी के लिए अमेरिकी छूट पर Anurag Dhanda के सवाल! 

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ रूस से कच्चे तेल की खरीदारी के लिए छूट का जिक्र कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में तल्ख प्रतिक्रिया आई है। आप नेता लिखते हैं कि “क्या अब अमेरिका की इजाजत लेकर तेल खरीदेगा भारत? क्या भारत की आजादी को प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के हाथों बेच दिया है? भारत के सबसे कमजोर और कायर प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं मोदी।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

मिडिल ईस्ट में हाहाकार के बीच गहराया ईंधन संकट!

गौरतलब है कि ईरान पर इजरायली-अमेरिकी हमले के बाद मिडिल ईस्ट से आयात होने वाले कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। आलम ये है कि जहां एक ओर मिडिल ईस्ट में युद्ध से हाहाकार मचा है। वहीं कई ऐसे देश हैं जो ईंधन संकट से जूझ रहे है। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट का ऐलान किया है। भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की 30 दिनों की अस्थायी छूट दी गई है।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने बताया है कि इससे रूस को आर्थिक लाभ नहीं होगा। अमेरिका के मुताबिक ये अस्थायी उपाय ईरान द्वारा वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने के प्रयास से उत्पन्न दबाव को कम करेगा। हालांकि, इसको लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं और केन्द्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा द्वारा भी सवाल उठाए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026