---Advertisement---

Viral Video: CM केजरीवाल और पंजाब सीएम मान संग Raghav Chadha ने किया भांगड़ा, बारातियों संग जोश में दिखे दूल्हे राजा

Viral Video: वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में जिसमें वह शादी में पंजाब सीएम के साथ भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।इस दौरान जश्न में सीएम केजरीवाल भी शामिल है और यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर मानो फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 26, 2023 7:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फिलहाल सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से कई वीडियो और तस्वीर काफी चर्चा में है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो ने तबाही मचा रखी है जिसमें पंजाब सीएम भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दूल्हे राजा राघव चड्ढा नजर आ रहे हैं क्योंकि इसमें तीनों एक साथ भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दूल्हे राजा की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह वीडियो वाकई लोगों के लिए काफी खास है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है सीएम मान और राघव चड्ढा।

ढोल की बीट पर थिरकने लगे राघव चड्ढा

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि ढोल नगाड़े के साथ राघव चड्ढा और सीएम मान एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है। ढोल की बीट पर राघव चड्ढा जिस तरह से सीएम मान के साथ भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह लोगों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। अपने खास दिन पर होने वाली दुल्हनिया को हमेशा के लिए हमसफर बनाने चले राघव किसी भी मौके को मिस नहीं करना चाहते हैं और ऐसे में वह इसे एंजॉय करते हुए नजर आए।

जश्न में तड़का लगाते दिखे सीएम केजरीवाल

राघव सीएम मान के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल उनका पूरा साथ देते हुए नजर आ रहे हैं और हाथ से ताली बजा रहे हैं। तीनों के बीच की बॉन्डिंग वाकई काफी खास है और लोगों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। आप नेता राघव चड्ढा का वीडियो फिलहाल खूब लाइमलाइट में है। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके राघव के वीवीआईपी मेहमान में अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शामिल थे। इस दौरान वे बाराती बनकर परिणीति यानी होने वाली दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment