---Advertisement---

पंजाब में कांग्रेस MLA की गिरफ्तारी के बाद Arvind Kejriwal बोले- इंडिया गठबंधन को लेकर AAP पूरी तरह प्रतिबद्ध, नहीं होंगे अलग

Arvind Kejriwal: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता है। हम ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे, जो नशे के कारोबार से जुड़ा होगा।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 29, 2023 8:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ‘इंडिया गठबंधन’ के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, लेकिन ड्रग्स से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो कोई भी हो।

‘नशे को खत्म करना हमारी प्रतिबद्धता’

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हम भारत गठबंधन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम किसी भी हालत में गठबंधन से अलग नहीं होंगे। मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस ने कल किसी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। इसका विवरण मेरे पास नहीं है, ये तो पंजाब पुलिस ही बताएगी।”

केजरीवाल आगे कहा, “हमने नशे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। मैं किसी व्यक्तिगत मामले या व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन हम नशे की लत को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नशे के खिलाफ इस जंग में कोई भी छोटा या बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

इस मामले में हुई है कांग्रेस MLA की गिरफ्तारी

बता दें कि पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 2015 में दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में खैरा को गुरुवार (28 सितंबर) सुबह उनके चंडीगढ़ आवास से गिरफ्तार किया था। वहीं, पंजाब कांग्रेस राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए खैरा की गिरफ्तारी को लेकर भगवंत मान सरकार की कड़ी आलोचना कर रही है।

बदले की राजनीति से काम कर ही आम आदमी पार्टी’

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस गिरफ्तारी को बदले की राजनीति बताया। उन्होंने कहा, “यह बहुत गलत काम है। ये सब बदले की राजनीति है। किसी भी तरह का कोई मामला नहीं बनता है। जब हम जलालाबाद थाने पहुंचे तो उन्होंने ताला नहीं खोला। किसी ने मुझे बताया कि सीआईए स्टाफ उसे (सुखपाल सिंह खैरा) फाजिल्का ले गया है। हम यहां पहुंचे लेकिन हमें खैरा से मिलने नहीं दिया गया। एसएसपी ने हमें बताया कि ऊपर से आदेश हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment