---Advertisement---

Weather Update: सर्द हुआ मौसम का मिजाज, उत्तर पूर्वी राज्यों समेत कई जगहों पर हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD का कहना है कि बारिश की गतिविधि समाप्त होने के साथ ही तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही ठंड की भी दस्तक देखने को मिल सकती है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 6, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम का मिजाज अब थोड़ा सर्द हो गया है। विभाग ने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्व उत्तरी राज्यों समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि जल्दी बारिश की गतिविधि पर अंकुश लगेगा। बारिश की गतिविधि समाप्त होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही ठंड की भी दस्तक देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज मौसम सुहावना बना रहेगा। हल्की ठंड के साथ धूंध भी देखने को मिल सकती है, जबकि हरियाणा पंजाब में भी तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भी चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है की लोगों को उमस भरी गर्मी का भी एहसास हो सकता है। दिन में गर्मी के साथ रात में ठंडी का अनुभव होगा। मौसम विभाग द्वारा अपने पूर्वानुमान में स्पष्ट किया गया है असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं, राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में तापमान में इजाफा देखा जा सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबादी भी देखी जा सकती है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगालके कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में इजाफा हो सकता है। हालांकि सभी राज्यों के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी, जबकि दक्षिणी राज्यों में तूफान और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग का कहना है मौसम में ये बदलाव अगते 3 से 4 दिनों के अंदर देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment