---Advertisement---

G-20 Summit से पहले बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिल्ली को कर दिया ठंडा-ठंडा-कूल-कूल

G20 Summit: मौसम विभाग के द्वारा साझा कि गई जानकारी के अनुसार, 9 से 10 सितंबर को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसी के साथ ठंडी हवाएं चलने की भी उम्मीद है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 9, 2023 11:33 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 3:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

G-20 Summit: 9 सिंतबर से राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी दिल्ली में कई तरह की तैयारी की गई है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, जी 20 समिट के लिए सदस्यों देशों के विदेशी महमान भारत आगए है। ऐसे में अगर 9 सितंबर को मौसम की बात की जाए तो, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम से बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। ‌हलकी बारिश होने की वजह से राजधानी दिल्ली का मौसम ठंडा हो गया है। इसी के साथ यहां पर ठंडी हवाएं भी चल रही है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, मौसम विभाग के द्वारा साझा कि गई जानकारी के अनुसार, 9 से 10 सितंबर को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसी के साथ ठंडी हवाएं चलने की भी उम्मीद है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार जताए गए हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 9 से 10 सितंबर तक दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। इसी के साथ इन दोनों दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावनाएं भी जताई गई है। मौसम विभाग जी-20 को लेकर मौसम की हर गतिविधि पर नजर रखा हुआ है। आईएमडी के अनुसार आज शनिवार को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

वहीं अगर अन्य राज्यों में मौसम की बात की जाए तो, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम जैसी जगहों पर भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश देखने को मिल रही है। जिससे वहां का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। इसी के साथ ऐसी संभावनाएं भी जताई गई है कि, अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026