---Advertisement---

कल का मौसम 27 Dec 2024: Delhi में आंधी-बारिश, Dehradun में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! UP-Bihar में गरजेंगे बादल; जानें MP, Rajasthan की वेदर रिपोर्ट?

कल का मौसम 27 Dec 2024: उत्तर भारत में बदलते मौसम के क्रम ने सभी के हैरान कर दिया है। सर्दी के इस मौसम में बारिश का आसार, निश्चित रूप से चिंता का विषय है। मौसम विभाग ने कल का मौसम 27 Dec 2024 से जुड़ा पूर्वानुमान रिपोर्ट सार्वजनिक कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 26, 2024 6:49 अपराह्न

कल का मौसम 27 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 Dec 2024: उत्तर भारत में बदलते मौसम के क्रम ने सभी के हैरान कर दिया है। सर्दी के इस मौसम में बारिश का आसार, निश्चित रूप से चिंता का विषय है। मौसम विभाग ने कल का मौसम 27 Dec 2024 से जुड़ा पूर्वानुमान रिपोर्ट सार्वजनिक कर दिया है। आईएमडी की ओर से 27 दिसंबर को राजधानी दिल्ली (Delhi) में आंधी के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं। यूपी-बिहार (UP-Bihar) के विभिन्न हिस्सों में भी बादलों के गरज व चमक की संभावना है। देहरादून (Dehradun) के साथ उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। राजस्थान, मध्य प्रदेश (MP) और हरियाणा में भी मौसम का क्रम बदल सकता है। कहीं हल्की बूंदा-बांदी तो कहीं घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

Delhi में आंधी-बारिश, तो Dehradun में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार!

राजधानी दिल्ली में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कल 27 दिसंबर को दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए चमक-गरज के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 27 दिसंबर को ठंड का सितम बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़वाल, नैनीताल, देवप्रयाग समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

UP-Bihar में कैसा रहेगा कल का मौसम 27 Dec 2024?

यूपी-बिहार के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल मौसम तेजी से बदल सकता है। पूर्वी यूपी की बात करें तो गोरखपुर, संतकबीरनगर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ समेत कई जिलों में शीत लहर का कहर नजर आ सकता है। वहीं पश्चिमी यूपी में दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं। बिहार के सीमांचल इलाके में गरज और चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। वहीं खगड़िया, नालंदा, समस्तीपुर समेत कई जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं। जबकि पश्चिमी चंपारण, सारण और गोपालगंज समेत कुछ जिलों में लोगों को गलन का अनुभव होगा।

MP, Rajasthan और Haryana में कैसा रहेगा कल का मौसम 27 Dec 2024?

मध्य प्रदेश (MP) के कई इलाकों में 27 दिसंबर को हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है। इसमें चित्रकूट, दामोह, दतिया, छिंदवाड़ा, डबरा समेत कुछ इलाके शामिल हैं। वहीं गुना, ग्वालियर, खजुराहो, खरगोन, सागर, सांची समेत कुछ इलाकों में मौसम साफ होने की संभावना है। जबकि इंदौर, भोपाल, रीवा, उज्जैन में कोहरा छाने की संभावना है।

राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और माउंट अबु में 27 दिसंबर को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जबकि गंगापुर, फतेहपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू समेत कई इलाकों में सुबह कोहरा छाने के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। हरियाणा (Haryana) की बात करें तो अंबाला, चंडीगढ़, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक समेत कई इलाकों में सुबह कोहरा और फिर मौसम साफ होता नजर आएगा।

Chennai, Mumbai, Shimla समेत इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, शिमला समेत देश के कुछ प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई22°C33°C
चेन्नई23°C26°C
कोलकाता16°C27°C
शिमला3°C12°C
दिल्ली11°C20°C
देहरादून8°C22°C
लखनऊ11°C24°C
बेंगलुरु20°C27°C
पटना13°C26°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026