---Advertisement---

कल का मौसम 4 Dec 2024: IMD का Delhi की सर्दी पर बड़ा खुलासा, TN, Karnataka में बरसेंगे बादल! UP-Bihar में बढ़ेगी कनकनी; जानें Uttarakhand में मौसम का हाल

कल का मौसम 4 Dec 2024: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के विभिन्न राज्यों में कलका मौसम 4 Dec 2024 कैसा रहेगा? ये सवाल लोगों के मन में तेजी से उठ रहे होंगे। तो चलिए आपको कल का मौसम 4 Dec 2024 कैसा रहेगा इस बारे में विस्तार से बताते हैं। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने 4 दिसंबर के लिए अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2024 6:41 अपराह्न

कल का मौसम 4 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Dec 2024: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के विभिन्न राज्यों में कलका मौसम 4 Dec 2024 कैसा रहेगा? ये सवाल लोगों के मन में तेजी से उठ रहे होंगे। तो चलिए आपको कल का मौसम 4 Dec 2024 कैसा रहेगा इस बारे में विस्तार से बताते हैं। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने 4 दिसंबर के लिए अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आगामी कल तमिलनाडु (Tamil Nadu) और कर्नाटक (Karnataka) के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्वी इलाके और बिहार (Bihar) के सीमांचल में कनकनी बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड (Uttarakhand) की बात करें तो यहां 4 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी सर्दी को लेकर आईएमडी ने बड़ा खुलासा किया है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

Delhi की सर्दी पर IMD का बड़ा खुलासा!

आईएमडी ने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिल्ली में सर्दी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अबकी बार न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि हर बार की तरह अबकी बार दिल्ली में हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ने के आसार बेहद कम हैं।

Tamil Nadu और Karnataka में कैसा रहेगा कल का मौसम 4 Dec 2024?

साइक्लोन फेंगल (Cyclone Fengal) से प्रभावित हुए देश के दक्षिणी हिस्से में कमोबेश स्थिति आज के समान ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो कल यानी 4 दिसंबर को तमिलनाडु के साथ कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

UP-Bihar में बढ़ेगी कनकनी!

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में तेज हवा का रुख देखने को मिल सकता है। इसमें गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ जैसे जिले शामिल हैं। आईएमडी का कहना है कि यूपी के पूर्वी इलाके में आगामी कल कनकनी बढ़ती नजर आ सकती हैं। पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें तो सीमांचल के इलाके में कनकनी बढ़ने के आसार हैं। इसमें पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिले शामिल हैं।

Uttarakhand में कैसा रहेगा कल का मौसम 4 Dec 2024?

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद स्थिति बदल सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज किए जा सकते हैं जिससे सर्दी बढ़ती नजर आ सकती है। यदि ऐसा हुआ बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में सर्दी बढ़ सकती है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली, यूपी, बिहार के अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम अपरिवर्तित नजर आने की संभावना है। राजस्थान की बात करें तो यहां के विभिन्न जिलों में सुबह धूप खिलने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश में आगामी 10 दिसंबर के बाद सर्दी की दमदार दस्तक महसूस हो सकती है। फिलहाल स्थिति आज के जैसे रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली से सीमा साझा करने वाले हरियाणा में भी मौसम कमोबेश आज के समान ही नजर आ सकता है।

देश के प्रमुख शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम व अधिकतम तापमान?

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

स्थान न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची12 डिग्री26 डिग्री
मुंबई25 डिग्री35 डिग्री
बेंगलुरु18 डिग्री24 डिग्री
चेन्नई24 डिग्री32 डिग्री
दिल्ली11 डिग्री27 डिग्री
कोलकाता17 डिग्री27 डिग्री
पटना13 डिग्री26 डिग्री
लखनऊ12 डिग्री28 डिग्री

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026