---Advertisement---

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में IRCTC Tent City बुक करने से पहले जान ले कैंसिलेशन नियम, इन वजहों से हो सकता है भारी नुकसान; जानें डिटेल

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जोरो पर, इस महाकुंभ में आने वाले लोगों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2024 4:50 अपराह्न

Mahakumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Mahakumbh 2025: अगर आप भी यूपी के प्रयागराज में अगले साल होने वाले Mahakumbh 2025 में जाने की सोच रहे तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। संगम किनारे आईआरसीटीसी द्वारा IRCTC Tent City का कई एकड़ में निर्माण किया गया है। यहां पर रहने से लेकर खाने तक सभी 5 स्टार होटल जैसी सुविधा प्रदान की जाएगी। आईआरसीटीसी के अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है, लेकिन टेंट बुक करने से पहले श्रद्धालुओं और यहां आने वाले लोगों को इसके कैंसिलेशन नियम नियम भी जानना बेहद जरूरी ताकि उनको ज्यादा नुकसान न हो।

महाकुंभ 2025 में IRCTC Tent City कैंसिलेशन नियम क्या है?

आईआरसीटीसी टूरिज्म की अधिकारिक वेबसाइट पर संगम नदी के पास Mahakumbh 2025 में रहने के लिए IRCTC Tent City की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं अगर इसके कैंसिलेशन नियम की बात करें तो आईआरसीटीसी टूरिज्म के अनुसार –

●यदि चेक-इन की तारीख से 30 दिन पहले कैंसिलेशन किया जाता है, तो बुकिंग राशि का 4% रद्दीकरण शुल्क के रूप में काटा जाएगा।

●यदि चेक-इन की तारीख से 15 दिन से 30 दिन पहले बुकिंग कैंसिल किया जाता है, तो 50% रिफंड प्रदान किया जाएगा।

● चेक-इन की तारीख से 7 दिन से 15 दिन पहले बुकिंग रद्द किया जाता है, तो 25% रिफंड दिया जाएगा।

●अगर बुकिंग 4 दिन से 7 दिन पहले रद्द किया जाता है, तो 10% रिफंड ही दिया जाएगा।

●यदि चेक-इन की तारीख से 4 दिन के अंदर बुकिंग कैंसिल किया जाता है, तो कोई रिफंड संसाधित नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि टिकट बुकिंग करते समय कैंसिलेशन नियमों को पूरी तरह से पढ़ ले ताकि किसी कारण से अगर बुकिंग कैंसिल भी होती है तो व्यक्ति को ज्यादा नुकसान न हो।

Mahakumbh 2025 में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु जुटने की उम्मीद

पूरे 12 साल बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में Mahakumbh 2025 का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस महाकुंभ में देश – विदेश से पूरे 40 करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। इसके अलावा पूरे देश से प्रयागराज में पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेने, कई हजार बसें भी चलाई जाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से भी हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ- साथ जगह- जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026