---Advertisement---

कल का मौसम 7 March 2025: धूप नहीं, धुंध की मार झेलेंगे दिल्लीवासी! UP-MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें Uttarakhand-Haryana में कैसा रहेगा वेदर?

कल का मौसम 7 March 2025: मौसम विभाग ने आगामी कल दिल्ली में धूप के बजाय धुंध छाने के आसार जताए हैं। दिल्ली से इतर हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में काले बादल नजर आ सकते हैं। वहीं UP-MP, राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2025 6:30 अपराह्न

कल का मौसम 7 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 March 2025: बीतते मार्च महीने और होली पर्व के निकट आने के साथ ही मौसम भी रंग बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल धुंध की दस्तक हो सकती है। धूप की मार झेल रहे दिल्लीवासी 7 मार्च को धुंध की मार झेल सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश आने के आसार हैं। यूपी, मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान और हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आ सकता है। ऐसे में आइए हम आपको कल का मौसम 7 March 2025 से जुड़े पूर्वानुमान के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आपको सभी जानकारियां मिल सकें।

धूप नहीं, धुंध की मार झेलेंगे दिल्लीवासी!

मौसम विभाग की साइट लोकल आईएमडी पर दर्ज जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आगामी कल धुंध की दस्तक हो सकती है। बीते कई दिनों से धूप की मार झेल रहे दिल्लीवासी, कल धुंध का मजा ले सकते हैं। चांदनी चौक, पालम, अक्षरधाम, पीतमपुरा, लोधी रोड, सफदरगंज, आनंद विहार समेत कई इलाकों में 7 मार्च को धुंध छाने की संभावना है।

UP-MP, राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम 7 March 2025?

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में आगामी कल मौसम का मिजाज बदला नजर आ सकता है। गोरखपुर, संतकबीर नगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में सुबह धुंध नजर आ सकती है। वहीं बीतते समय के साथ मौसम साफ होने के आसार हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में दिन साफ नजर आएगा और धूप खिलेगी।

मध्य प्रदेश की बात करें तो ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ इलाकों में काले बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं इंदौर, भोपाल, रीवा, सागर, सतना, दामोह, डबरा समेत MP के विभिन्न हिस्सों में मौसम साफ नजर आ सकता है।

राजस्थान में भी बारां, बांसवाड़ा और टोंक में काले बादल छाने के आसार हैं। वहीं जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, डुंगरपुर समेत कई जिलों में धूप खिली नजर आएगी।

उत्तराखंड और हरियाणा में कैसा रहेगा कल का मौसम 7 March 2025?

बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके कुमाऊं–गढ़वाल, चौखम्बा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, गंगोत्री, रुद्रप्रयाग, पंतनगर समेत अन्य कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की जा सकती है। वहीं ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, अल्मोड़ा, हल्दवानी जैसे मैदानी इलाकों में मौसम साफ होने के आसार हैं। ऐसे में जो लोग उत्तराखंड की यात्रा पर जाना चाहते हैं, ये उनके लिए अनुकूल समय है।

उत्तराखंड के पड़ोसी हरियाणा में हिसार और भिवानी समेत आसपास के कुछ जिलों में काले बादल नजर आ सकते हैं। शेष बचे राज्य में धूप खिलने और मौसम साफ हेने के आसार हैं। इसमें महेन्द्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, ऐलानाबाद, फरीदाबाद, उकलाना, आदमपुर, झज्जर, कलायत जैसे इलाके शामिल हैं।

पटना, रांची समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

पटना, लखनऊ व रांची समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना1730
रांची1429
लखनऊ1328
इंदौर1330
जयपुर1731
दिल्ली1330
मुंबई1937
चेन्नई2334
कोलकाता1931
देहरादून924

नोट- उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026