---Advertisement---

Weather News: MP और छत्तीसगढ़ के मौसम में दिखेगी बड़ी हलचल, IMD ने कई इलाकों में भारी की जताई संभावना

Weather News: आईएमडी के अनुसार अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम पलट सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में बादलों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। इसी के साथ आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भी बारिश की उम्मीद है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 3, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: पिछले कुछ समय से देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ती गर्मी की वजह से हाहाकार मची हुई है। सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है लेकिन देशवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम में नया बदलाव देखने को मिलेगा।

दरअसल आईएमडी के अनुसार अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम पलट सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में बादलों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। इसी के साथ आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भी बारिश की उम्मीद है। 4 सितंबर से छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय होने वाला है।

MP और छत्तीसगढ़ के लोगों को तपती गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में कल मध्य बारिश हो सकती है। इसी के साथ कई इलाकों में तेज बारिश होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद, बलोदाबाजार समेत संभाग में बादल छाए रहेंगे।

वही बिलासपुर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में 4 से 7 सितंबर तक और मध्य प्रदेश में 7 सितंबर तक अलग-अलग जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।

इन राज्यों में होएगी भारी बारिश

वहीं अगर अन्य राज्यों की बात की जाए तो, मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार दीप समूह में अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश और बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल, उड़ीसा ,असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तृतीय आंध्र प्रदेश और यमन, तेलंगना, कर्नाटक, केरल और माहे में भी अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026