---Advertisement---

Weather Update: झमाझम बारिश में भीगेंगे UP, MP और उत्तराखंड, बिहार समेत इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 23, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। इसमें यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज इन राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने बिहार के साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्य के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। इसके तहत आज इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार के साथ इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में से एक बिहार के लिए आज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इसके अतिरिक्त विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए भी अलर्ट जारी कर रखा है। इसके तहत इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

बारिश की चपेट में रहेंगे मैदानी इलाके

बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के तहत बताया है कि देश के मैदानी इलकों में आज बारिश का क्रम बरकरार रहेगा। इसमें सबसे बडे़ प्रदेश उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा, बंगाल, महाराष्ट्र और विदर्भ के क्षेत्र में भी बारिश के आसार जताए हैं।

उत्तर पूर्वी के साथ दक्षिणी राज्यों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की माने तो आज देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके तहत असम, मेघायल, अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड और अन्य राज्यों में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। वहीं इसके अतिरिक्त दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें कि दक्षिण के राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश का क्रम लगातार जारी है जिससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026