---Advertisement---

Weather update: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां जानिए मौसम से जुड़ी बड़ी अपडेट

Weather update : देश में मंगलवार के दिन मौसम में बदलाव हो सकता है। फरवरी का महीना आधा बीत चुका है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ राज्यों में अभी से अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। वहीं देश के कुछ राज्यों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 14, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather update : देश में मंगलवार के दिन मौसम में बदलाव हो सकता है। फरवरी का महीना आधा बीत चुका है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ राज्यों में अभी से अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। वहीं देश के कुछ राज्यों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है। ऐसे में दिल्ली और इससे सटे हुए राज्यों में ठंड बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल।

देश में फिर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी को देश के सभी हिस्सों में सुबह के वक्त तेज धूप रहेगी और शाम के समय हवा की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर भारत के इलाके में आसमान साफ रहेगा। वहीं मंगलवार को देश में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट रहेगी। देश के राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी तेज हवा के साथ ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली के तापमान में भी कमी देखी जा सकती है।दिल्ली का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में पिछले 24 घंटे में तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Also Read: Weather News: हिमाचल सहित इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में अगले दो दिन तक जारी रहेगा तेतेज हवाओं का प्रकोप

पहाड़ी इलाके में होगी बर्फबारी

पहाड़ी इलाके में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, इसलिए अधिकतम तापमान होने के बावजूद ठंड का एहसास होगा। वहीं इस समय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।मौसम विभाग की मानें तो 14 से 17 फरवरी तक कुछ पहाड़ी इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।आईएमडी की मानें तो कश्मीर और लद्दाख में 14 से 17 फरवरी के बीच बर्फबारी देखने को मिलेगी। असम और अरूणाचल प्रदेश में 14 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Also Read: REET Recruitment 2022: राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले से पेशेवर छात्रों के खिले चेहरे, जानें किसकी उम्मीदों को लगे पंख

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026