---Advertisement---

Weather Update: तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान का कहर, तेज हवा के साथ खूब बरसेंगे बादल; जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व सर्दी के क्रम को देखते हुए अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का असर देखने को मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व सर्दी के क्रम को देखते हुए अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का असर देखने को मिलेगा। इससे तमिलनाडु के साथ आंध्र प्रदेश, केरल व ओडिशा के तटीय हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज रफ्तार में हवाएं भी देखने को मिलेगी जिसका असर दक्षिणी राज्यों पर देखने को मिलेगा।

दक्षिणी राज्यों में तूफान का कहर

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबित आज देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर देखने को मिलेगा। इसके तहत यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी दर्ज की जाएगी। इसमें आंध्र प्रदेश के साथ तमिलनाडु, केरल व ओडिशा के विभिन्न हिस्से शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण के विभिन्न हिस्सों से आज टकराएगा जिससे मौसम में एका-एक बदलाव नजर आएगा और भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु शासन की ओर से सतर्कता के तौर पर सभी तरह के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।

इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। इसके तहत आज पंजाब के साथ राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश में तापमान गिरता नजर आएगा। जिसके परिणाम स्वरुप ठंड का क्रम इन राज्यों में बढ़ता नजर आएगा। वहीं मौसम विभाग का दावा है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव छत्तीसगढ़ के साथ विदर्भ, तेलंगाना व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है जिससे यहां हल्की बूंदा-बांदी के साथ तेज हवाएं चलती नजर आ सकती है।

पहाड़ों में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। इसके तहत उत्तराखंड के साथ जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा। विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पडे़गा और यहां तेज हवाओं के साथ लोगों को सर्दी का अनुभव होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026