---Advertisement---

Weather Update: बारिश को तरसेगी दिल्ली, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक देखें मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत कहा जा रहा है कि दिल्ली के साथ यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब समेत अनेक राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 2, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत कहा जा रहा है कि दिल्ली के साथ यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब समेत अनेक राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। वहीं देश के पूर्वी राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि आज यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

ऐसे में मौसम विभाग ने आज ओडिशा के साथ बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। इसके तहत देश के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

बता दें कि देश के कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां भारी बारिश के आसार हैं। इसमें झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में बारिश के आसार को देकते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के रिपोर्ट की मानें तो आज इन राज्यों के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

थम रहा बारिश का दौर

बता दें कि देश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां से बारिश का दौर थमता नजर आ रह है। इसमें यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और कश्मीर जैसे राज्य हैं। इन राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को नहीं मिली है। ऐसे में यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की सकती है जिसके परिणाम स्वरुप लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

इन राज्यों में दर्ज की जा सकती है हल्की बारिश

वहीं मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इसके अलावा दक्षिण के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश समेत अन्य कई हिस्सों से बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि यहां आगामी दिनों में मॉनसून थमता नजर आएगा और शीत सत्र की शुरुआत हो सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment