---Advertisement---

दिल्ली के साथ UP-MP व कई राज्यों में भीषण कोहरे का कहर! फ्लाइट व ट्रेन संचालन हुआ प्रभावित; देखें ताजा वेदर अपडेट

Weather Update: दिसंबर 2023 के आखिरी सप्ताह में भीषण सर्दी का कहर देखने को मिला है। इसी कड़ी में आज राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कोहरे का कहर नजर आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 27, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: दिसंबर 2023 के आखिरी सप्ताह में भीषण सर्दी का कहर देखने को मिला है। इसी कड़ी में आज राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कोहरे का कहर नजर आया है। ताजा जानकारी के अनुसार लो विजिबिलिटी के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) पर अब तक 110 फ्लाइट्स के लेट होने की खबर है। वहीं 10 से ज्यादा फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों से राजधानी दिल्ली आने वाली 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे का ये क्रम अब लगातार बढ़ता नजर आएगा और साथ ही सर्दी बढ़ने के अनुमान हैं।

घने कोहरे के कारण प्रभावित हुआ फ्लाइट व ट्रेन संचालन

राजधानी दिल्ली के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आज घने कोहरे का कहर है। राजधानी में लो विजिबिलिटी के कारण ही 110 उड़ाने प्रभावित हो गई हैं। वहीं 10 से ज्यादा उड़ान को जयपुर हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फ्लाइट यात्रियों को घने कोहरे के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

ट्रेन संचालन को लेकर खबर है कि राजधानी दिल्ली पहुंचने वाली 25 से ज्यादा ट्रेनें अपने तय समय से लेट चल रही हैं। इसकी खबर एएनआई के हवाले से सामने आई है। इन ट्रेनों में प्रमुख रुप से जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (12426), वंदे भारत एक्सप्रेस (22436), शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497), काठगोदाम एक्सप्रेस (12040), प्रयागराज हमसफर (12275), वैशाली एक्सप्रेस (12553) समेत कई अन्य ट्रेनें हैं।

UP-MP के साथ कई राज्यों में कोहरे का कहर

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आज राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई राज्यों में भीषण कोहरे का कहर देखने को मिला है। इसके तहत यूपी के पश्चिमी हिस्से (नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ) आज धुंध की चादर में लिपटे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर, बुंदेलखंड व राजधानी भोपाल संभाग में भी आज भीषण कोहरा नजर आया है जिससे यातायात प्रभावित होने की खबर है। उत्तराखंड की बात करें तो हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश, काशीपुर, रानीखेत, अलमोड़ा, देलप्रयाग व रुद्रपयाग जैसे स्थानों पर भीषण सर्दी पड़ने की खबर है। वहीं पंजाब के फिरोजपुर, गुरुदासपुर, कपूरथला, पटियाला, जालंधर, तपा व तरन-तारण जैसे जिलों में भी कोहरे की कहर के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हरियाणा में प्रमुख रुप से भीवानी, फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार, पानीपत, सोनीपत, सिवानी व अन्य जिलों में भीषण कोहरा देखा गया है। इसके अलावा बिहार, हिमाचल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भी कोहरे का कहर देखने को मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे का ये क्रम अब बरकरार रहेगा और देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bangladesh Election Results 2026

फ़रवरी 13, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026