---Advertisement---

सर्दी की शुरुआत के साथ धुंध की चपेट में रहेंगे ये राज्य, दिल्ली-NCR में भी करवट बदलेगा मौसम; जानें ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश व सर्दी को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 23, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश व सर्दी को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसमें तमिलनाडु के साथ केरल, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं विभाग ने महाराष्ट्र मे भी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां सर्दी की शुरुआत के साथ ही धुंध देखने को मिलेगी। इसमें नागालैंड, त्रिपुरा, असम, अरुणांचल व मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR के साथ मैदानी इलाकों के अन्य राज्यों में मौसम करवटे बदलता नजर आएगा। इसके तहत यहां अब सर्दी का क्रम देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि पहाड़ो में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं का असर यहां भी पड़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा। इसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें कि तमिलनाडु के साथ केरल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव होने की खबर है जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि यहां बढ़ती सर्दी के साथ धुंध देखने को मिलेगा। इसमे त्रिपुरा, असम, अरुणांचल, मणिपुर व नागालैंड जैसे राज्य शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में करवट बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलता नजर आएगा। यहां सर्दी बढ़ने के आसार जताए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि पहाड़ो में हो रही बर्फबारी का असर इन राज्यों पर पडे़गा और यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा व झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तापमान गिरने के आसार जताए हैं जिससे सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026