---Advertisement---

Weather Update: सावधान! पंजाब-हरियाणा में कोहरा तो UP-बिहार में ठंडी हवा से बदलेगा मौसम, जानें वेदर की ताजा रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व सर्दी को लेकर अपने पूर्वनुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज पंजाब-हरियाणा के साथ राजधानी दिल्ली में कोहरे का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व सर्दी को लेकर अपने पूर्वनुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज पंजाब-हरियाणा के साथ राजधानी दिल्ली में कोहरे का क्रम बढ़ता नजर आएगा। वहीं यूपी के साथ बिहार, ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ में हवाएं अपना रुख बदलती नजर आएंगी जिससे यहां सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके तहत आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व केरल के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। विभाग का कहना है कि दक्षिणी राज्यों में बारिश का ये क्रम आगामी कुछ दिनों तक बरकरार रहने वाला है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी है। इसके तहत आज केरल के साथ तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। बता दें दक्षिण में हो रही बारिश के कारण तमिलनाडु के चेन्नई व मदुरै जैसे शहर बुरी तरह से प्रभावित हैं। यहां के आम लोगों को बारिश के कारण जलजमाव के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब-हरियाणा के साथ इन राज्यों में कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने आज अपने पूर्वानुमान जारी कर पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, यूपी व राजस्थान में कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि पहाड़ों के निकट होने के कारण बर्फबारी का असर पंजाब पर पड़ता नजर आएगा। इससे यहां के विभिन्न हिस्सों में कोहरा बढ़ेगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं। इसमें अमृतसर के साथ बठिंडा, गुरुदासपुर व लुधियाना जैसे शहर शामिल हैं।

मौसम विभाग ने यूपी के विभिन्न हिस्सों में भी तापमान गिरने के आसार जताए हैं जिससे यहां सर्दी बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा आज दिल्ली, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में भी सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट की मानें तो आज पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ता नजर आएगा। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड व हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं। विभाग का कहना है कि बर्फबारी के कारण ही यहां के मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ती नजर आएगी। वहीं पहाड़ों पर ठंडी हवाएं भी चलेंगी जिससे मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से करवट बदलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026