---Advertisement---

Weather Update: दक्षिणी राज्यों में आफत रुपी बारिश तो UP-MP में घने कोहरे का आसार, जानें पहाड़ों में मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व सर्दी को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के दक्षिणी राज्यों में आफत रुपी बारिश के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 6, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व सर्दी को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के दक्षिणी राज्यों में आफत रुपी बारिश के आसार हैं। इसमें आंध्र प्रदेश के साथ केरल व तमिलनाडु के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के साथ विदर्भ, तेलंगाना व ओडिशा के कई हिस्सों में भी आज बारिश दर्ज की जा सकती है।

सर्दी के बढ़ते क्रम को देखते हुए मौसम विभाग ने पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ेगी जिससे मैदानी इलाकों का तापमान भी प्रभावित होगा। वहीं यूपी के साथ मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब व राजस्थान में घना कोहरे देखने को मिलेगा जिससे लोगों को सर्दी का अनुभव भी हो सकेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों के साथ कुछ तटीय राज्यों में भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत आज आंध्र प्रदेश के साथ तमिलनाडु व केरल में बारिश दर्ज की जा सकेगी। इसे चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर भी माना जा रहा है। बता दें कि इस तूफान के कारण दक्षिणी राज्यों में मौसम ने एका-एक करवट ली है और यहां तेज हवा के साथ भारी बारिश दर्ज की जा रही है। इन राज्यों के अलावा आज छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ व ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में घना कोहरा

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है। विभाग का कहना है कि यूपी के साथ बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश व झारखंड में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं धीरे-धीरे कोहरे की परत हटेगी और दिन के साफ रहने के आसार हैं। हालाकि इसके बावजूद तापमान में गिरावट जारी रहेगी और सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

पहाड़ों में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की बात रही है। विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार आज पहाड़ों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। वहीं इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में इस गिरते तापमान के परिणाम स्वरुप आज उत्तराखंड के साथ जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में सर्दी का क्रम बढ़ेगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होता नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026