---Advertisement---

Weather Update: मानसून की दस्तक से सुहावना हुआ मौसम, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 1, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather update: भारत में इन दिनों मानसून की वजह से जमकर बारिश हो रही है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई तक देशभर में मौसम खराब बना रहेगा। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों अंदर मानसून पूरे भारत को कवर कर लेगा। जिसके बाद देशभर में बारिश होती रहेगी।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिली राहत

देश के ज्यादातर राज्यों में आज (1 जुलाई, शनिवार) बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में कमी आएगी। मानसून की दस्तक से लोगों को सबसे बड़ी राहत चिलचिलाती धूप और गर्मी से मिली है। IMD (India Meteorological Department) का कहना है कि देश में मानसून धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। मानसून पहले दक्षिण भारत, फिर मध्य भारत और अब उत्तरी भारत तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों के अंदर मानसून पूरे भारत को कवर कर लेगा। जिसके बाद देशभर में जुलाई के पहले हफ्ते तक बारिश होती रहेगी।

पहाड़ों पर कहर बरपा रहा मानसून

मानसून का सबसे ज्यादा असर पहाड़ों पर देखने को मिल रहा है। अभी तक पहाड़ों पर मानसून की सही तरह से दस्तक भी नहीं हुई है और मानसून अभी से अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते अब तक भारी नुकसान हो चुका है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड-हिमाचल की बात करें तो दोनों राज्यों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। दोनों राज्यों में कई जगह बादल भी फटे हैं। जिससे काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

शनिवार को भारत के ज्यादातर राज्यों में बादल छाए रहेंगे। जिससे मौसम सुहावना रहेगा। IMD के मुताबिक, देश के 23 राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इनमें झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं। IMD ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026