---Advertisement---

Weather Update: जम्मू-हिमाचल के साथ MP में भी बरसेंगे मेघा, जानें पहाड़ो में बर्फबारी को लेकर क्या है IMD की रिपोर्ट?

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के स्थिति को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज मध्य प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 30, 2023 10:57 पूर्वाह्न

WEATHER UPDATE
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के स्थिति को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज मध्य प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिलेगी। विभाग ने एमपी में बारिश के आसार को देखते हुए आज अलर्ट भी जारी किया है। एमपी के अलावा आईएमडी की ओर से कश्मीर, हिमाचल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व केरल में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने यूपी के साथ बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब व अन्य हिस्सों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर विभाग का कहना है कि यहां भी आज तापमान गिरने के साथ सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा और लोगों को अत्याधिक सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों को लेकर कहा है कि यहां बर्फबारी बढ़ेगी और पहाड़ो के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरता नजर आएगा।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अपने ताजा पूर्वानुमान के तहत आज मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज के लिए एमपी में अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलें। वहीं आईएमडी ने इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में बारिश के साथ ही सर्दी बढ़ने के आसार भी हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को लेकर बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि आज सूबे के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानों में भी तापमान बढ़ता नजर आएगा जिसके परिणाम स्वरुप यहां सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

यूपी-बिहार के साथ अन्य राज्यों में मौसम के ताजा हाल

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के साथ बिहार के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा। विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का असर अब राजधानी दिल्ली के साथ सूबे के अन्य हिस्सों पर भी होगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब व गुजरात में भी सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026