---Advertisement---

Weather Update: इन राज्यों को सताएगी बारिश की चिंता, दिल्ली-NCR के साथ यहां गिरेगा पारा; जानें मौसम की ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने ताजा अपडेट जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज देश के दक्षिणी व उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 18, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने ताजा अपडेट जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज देश के दक्षिणी व उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। इसमें तमिलनाडु, केरल, नागालैंड, मिजोरम व त्रिपुरा जैसे राज्य हैं। बता दें कि दक्षिणी राज्य के लोगों को बारिश की चिंता सताने लगी है और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली के साथ एनसीआर व मैदानी इलाको के अन्य राज्यों में तापमान गिरता नजर आएगा जिससे ठंडी बढ़ने के अनुमान हैं। पहाड़ी राज्यों को लेकर दावा किया जा रहा है कि यहां बर्फबारी का दौर जारी रहेगा जिससे सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

इन राज्यों को सता रही बारिश की चिंता

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के दक्षिणी राज्यों में लोगों को बारिश की चिंता सताएगी। इसके तहत केरल और तमिलनाडु में आज फिर बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यहां आज भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। बता दें कि देश के इन दक्षिणी राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है जिससे मौसम में भारी बदलाव देखा गया है और लोगों को सर्दी तका एहसास भी हो रहा है। दक्षिण के अलावा देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी आज बारिश देखी जा सकती है। इसमें मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा व मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं।

दिल्ली-NCR के साथ इन हिस्सों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के रिपोर्ट की मानें तो आज दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में पारा गिरता नजर आएगा। दावा किया जा रहा है कि इससे दिल्ली के साथ एनसीआर में ठंडी बढ़ती नजर आएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा व झारखंड में भी सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसके तहत उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर जैसे राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि इस बढ़ती बर्फबारी के साथ यहां सर्दी का क्रम भी बढ़ेगा और लोगों को सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग का ये भी कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाको में भी पड़ेगा और यहां मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026