---Advertisement---

Weather Update: UP-MP के साथ दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के आसार, जानें पहाड़ों के साथ अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से लेकर सर्दी के बढ़ते क्रम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक आज उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से लेकर सर्दी के बढ़ते क्रम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक आज उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के साथ यूपी के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से शामिल हैं। वहीं हरियाणा के साथ राजधानी दिल्ली व पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण इन दिनों मौसम तेजी से करवटे बदल रहा है और इसका असर बारिश व बढ़ती ठंड के रुप में देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल व पश्चिमी इलाकों में भी बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ हरियाणा व पंजाब में भी बारिश के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में आज बारिश देखने को मिलेगी जिससे सर्दी बढ़ने के आसार भी जताए जा रहे हैं।

इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार भी जताए हैं। इसमें यूपी के विभिन्न हिस्सों के साथ बिहार, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी व मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश का असर इन राज्यों पर देखने को मिलेगा। इससे यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगा जिसके परिणाम स्वरुप सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

पहाड़ों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के साथ हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का क्रम बढ़ता नजर आएगा जिससे यहां सर्दी बढ़ेगी। वहीं बीते दिनों कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश का असर भी इन राज्यों पर पडे़गा जिससे मौसम बदलने के अनुमान लगाए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026