---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बारिश, तो उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी; जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के ताजा हाल को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार आज पहाड़ी राज्य कश्मीर में बारिश देखने को मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के ताजा हाल को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार आज पहाड़ी राज्य कश्मीर में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। इसमें यूपी के साथ राजधानी दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हिमाचल व राजस्थान जैसे राज्य हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के साथ दक्षिणी राज्यों में भी बारिश के आसार जताए हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी की शुरुआत हो गई है। इसके तहत अब तापमान गिरने के साथ सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां आज बारिश के आसार हैं। इसमें पहाड़ी राज्य कश्मीर भी शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु के साथ आंध्र प्रदेश, केरल व तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो यहां भी बारिश का क्रम नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आज मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है जिससे आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसमें उत्तराखंड व कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। विभाग का दावा है कि कश्मीर में बारिश होगी तो वहीं इन पड़ोसी राज्यों में बर्फबारी दर्ज की जाएगी। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम के ताजा हाल को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत यूपी के साथ बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान व गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा। विभाग का कहना है कि अब बीतते दिनों के साथ इन राज्यों में मौसम करवट बदलेगा और सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026