---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली-NCR में धुंध की चादर तो वहीं, देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूरा ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाके में धुंध के चादर रहने की बात कही है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां प्रदूषण का कहर जारी रहेगा और आसमान में धुंध की परत नजर आएगी।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में आज बारिश के आसार जताए हैं। विभाग की मानें तो आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर नजर आएगा। इसके अलावा मौसम विभाग का ये भी कहना है कि दक्षिणी राज्यों में बारिश का ये दौर आने वाले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकता है। बता दें कि तमिलनाडु में बीते दिन भारी बारिश के कारण खूब तबाही मची थी। जलजमाव व अन्य कई कारणों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का कहर रहने की बात कही है। विभाग की माने तो यहां सुबह के साथ ही आसमान में धुंध की चादर नजर आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी के साथ एनसीआर में प्रदूषण का ये क्रम आने वाले सप्ताह तक बरकरार रहेगा।

यूपी-एमपी के साथ इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने यूपी के साथ मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिए हैं। विभाग की माने तो यूपी में सुबह-शाम हल्की सर्दी का अनुभव होगा और शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड व बिहार में भी सर्दी के बढ़ने के अनुमान हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी का दौर बरकरार रहेगा। बता दें कि इन राज्यों में बीते कुछ सप्ताह से सुबह हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि बीतते समय के साथ बर्फबारी के इस क्रम में इजाफा देखने को मिल सकेगा और यहां सर्दी पूर्ण रुप से दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026