---Advertisement---

सिक्किम-असम के साथ कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, UP-MP समेत इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम और बंगाल के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 5, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम और बंगाल के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर पूर्वी के प्रमुख राज्य असम, मेघालय और अरुणांचल में भारी बारिश के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के अन्य हिस्सों में बारिश के थमते दौर की जानकारी दी है। इसके तहत यूपी के साथ मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। वहीं आज बिहार व छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

सिक्किम के लिए जारी हुई चेतावनी

बता दें कि देश के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके तहत आज फिर सिक्किम में भारी बारिश देखने को मिलेगी। बता दें कि सिक्किम में बीते दिन भारी बारिश दर्ज की गई थी जिसके कारण बादल फटने की खबर सामने आई। इससे तिस्ता नदी का जलस्तर का लगातार बढ़ता गया और और इसकी चपेट में आने से सेना के 23 जवान लापता हो गए। वहीं इसके अलावा भारी बारिश की चपेट में आने से जन-धन को भी भारी नुकसान हुआ है।

इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बारिश के आसार को देखते हुए उत्तर पूर्वी के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इसके तहत असम, मेघालय और अरुणांचल प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश देखने को मिल सकेगी। मौसम विभाग की माने तो आज के अलावा 6 अक्टूबर को भी यहां बारिश देखने को मिल सकती है।

थम रहा बारिश का दौर

बता दें कि देश के ज्यादातर हिस्सों से बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। इसके तहत मौसम विभाग का कहना है कि यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि मॉनसून अब अपने आखिरी दौर में है और इसके बाद जल्द ही शीत सत्र की शुरुआत देखने को मिलेगी।

वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी बारिश के थमते दौर की जानकारी दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment