---Advertisement---

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम सुहाना, बढ़ सकती है पर्यटकों की संख्या; जानें देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल से बारिश का क्रम अब टूटता नजर आ रहा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 30, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल से बारिश का क्रम अब टूटता नजर आ रहा है। ऐसे में यहां मौसम साफ नजर आ सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साफ होते मौसम से इन राज्यों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे की राज्य का आम जन-जीवन एक बार फिर पटरी पर लौटने के आसार हैं।

वहीं इस दौरान मौसम विभाग ने अपने रिपोर्ट में ये भी कहा है कि देश के कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां आज हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसमें मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।

पहाड़ी राज्यों में साफ नजर आ रहा मौसम

बता दें कि देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम इन दिनों साफ नजर आ रहा है। इसमें प्रमुख रुप से उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्य हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि यहां अब पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी जिसके परिणाम स्वरुप लोगों को रोजगार का नया अवसर उपलब्ध हो सकेगा और आम जन-जीवन पटरी पर लौट सकेगा।

इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार

बता दें कि थमते बारिश के दौर के बीच देश के कुछ ऐसे राज्य हैं जहां हल्की बारिश के आसार हैं। इसमें मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात और विदर्भ जैसै राज्य शामिल हैं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि आज यहां हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हालाकि आगामी दिनों में यहां भी बारिश का क्रम थमता नजर आएगा और लोगों को बारिश से राहत मिल सकेगी।

थम रहा मॉनसून का दौर

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मॉनसून का दौर अब थमता नजर आ रहा है। इस क्रम में देखा जा सकता है कि उत्तरी राज्यों में प्रमुख रुप से यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, कश्मीर, हिमाचल और राजस्थान में बारिश पिछले कई दिनों से नहीं देखी गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब ये राज्य धीरे-धीरे शीत सत्र की ओर प्रवेश करेंगे और यहां आगामी दिनों में सर्दियों का अनुभव देखने को मिल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

Leave a Comment