---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और धूंध के साथ करवट लेगा मौसम, UP-MP समेत इन राज्यों को सताएगी गर्मी

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज पहाड़ी राज्यों में मौसम करवटें बदलता नजर आएगा। विभाग की माने तो आज पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी व धूंध देखने को मिल सकती है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 11, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज पहाड़ी राज्यों में मौसम करवटें बदलता नजर आएगा। विभाग की माने तो आज पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी व धूंध देखने को मिल सकती है। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर जैसे राज्य हैं। वहीं इसके अलावा यूपी के साथ मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात व अन्य मैदानी इलाकों के राज्यों में दिन के समय में गर्मी का एहसास देखने को मिलेगा। देश में बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि आज दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। इसमें केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं।

हल्की बर्फबारी के साथ धूंध

देश के पहाड़ी राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अब यहां हल्की बर्फबारी के साथ धूंध का क्रम नजर आएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश ,कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें कि हिमाचल के लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों बीते दिन सुबह-सुबह ताजा बर्फबारी हुई थी। इसके साथ ही कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी का क्रम देखा गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बदलते मौसम के मिजाज के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरियों पर लौटेगी और आम लोगों का जन-जीवन सामान्य हो सकेगा।

मैदानी इलाकों को सताएगी गर्मी

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का हाल एकदम अलग है। इसके तहत आज दिन में मैदानी इलाकों में तेज धूप देखी जाएगी। इसमें यूपी के साथ बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, छ्त्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्य हैं। हालाकि विभाग का कहना है कि इन राज्यों में भी अब सुबह-शाम मौसम में सर्दी का अनुभव किया जाएगा।

इन राज्यों में दर्ज की जाएगी हल्की बारिश

मौसम विभाग की माने तो आज देश के दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश नजर आ सकती है। इसमें तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। यहां बारिश का क्रम पिछले दो-तीन दिन से जारी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इन राज्यों को इससे निपटारा मिलेगा। नवंबर के शुरुआत के साथ ही ये राज्य सर्दी का अनुभव करना शुरू कर देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026

Leave a Comment