---Advertisement---

Weather Update: दोपहर में गर्मी और शाम में सर्दी, बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें क्या है आपके शहर का हाल

Weather Update: देश के कई दक्षिण राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो लखनऊ समेत कुछ शहरों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश में मौसम बदलने लगा है। पिछले एक हफ्ते से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। एक ओर जहां दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो रही है, तो वहीं पहाड़ी इलाके बर्फ से ढकने शुरू हो गए हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, आने वाले पाचं दिनों में दक्षिण भारत के छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

दक्षिण भारत में जारी रहेगा बारिश का दौरा

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राज्यों में 2 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार दीप समूह, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वोत्तर के 21 स्थान पर भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम सहित बिहार पश्चिम बंगाल उड़ीसा और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट

उत्तर भारत की बात करें तो यहां 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा की बात करें तो यहां सुबह और शाम ठंग में इजाफा होगा और कोहरे की तीव्रता बढ़ेगी। कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों हवा की गुणवत्ता में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Abhijeet Dipke

अक्टूबर 17, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026